Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 10:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी
Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर दीघा आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा के बाद वे पास ही स्थित महादलित बस्ती पहुंचे और वहां के निवासियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। सीएम ने स्थानीय लोगों का हाल-चाल जाना, उन्हें दीपावली की बधाई दी और उपहार बांटे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के बीच जाकर त्योहार मनाएं।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अपील

सीएम ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी मिलती है जब समाज का हर तबका उसमें बराबर का भागीदार बने। उन्होंने राज्य के सभी माननीयों और प्रशासनिक अफसरों से खास आग्रह किया कि वे आदिवासी, अनुसूचित जाति और अतिपिछड़े वर्ग के परिवारों के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और वंचितों के सुख-दुख में शामिल होना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। पूरा बिहार तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़े, इसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है।

1 दिसंबर से शुरू होगा बिजली सब्सिडी छोड़ने का अभियान

कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य की साझा नीतियों की बदौलत बिहार के एक करोड़ 92 लाख परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का सीधा फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक नई पहल की घोषणा करते हुए कहा कि समाज के जो सक्षम और साधन संपन्न उपभोक्ता अपनी मर्जी से बिजली सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए आगामी 1 दिसंबर से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि जरूरतमंदों तक राहत और बेहतर तरीके से पहुंचाई जा सके।

पीएम के दौरे से राज्य को मिलेंगी नई सौगातें

एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि इस अवसर पर राज्य को कई बड़े विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। उन्होंने बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने पर प्रधानमंत्री की सराहना की और कहा कि सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों का मनोबल बढ़ाना गर्व की बात है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया, सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना के डीएम कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.