अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने सभी शिक्षकों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।
CM ने शिक्षकों को बताया दीपस्तंभ
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा… “शिक्षक जीवन को दिशा देने वाले दीपस्तंभ होते हैं। आज शिक्षक दिवस पर मैं सभी गुरुजनों और शिक्षकों को नमन करता हूं।” उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने वाले ऐसे मार्गदर्शक होते हैं, जिनकी भूमिका जीवनभर याद रखी जाती है।
पिता को बताया जीवन का मार्गदर्शक
हेमंत सोरेन ने अपने जीवन के मार्गदर्शक के रूप में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद किया। उन्होंने लिखा… “बाबा का जीवन स्नेह, संघर्ष, संवेदनशीलता और तटस्थता से भरा था। वे अब हमारे बीच सशरीर नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख, उनके विचार और आदर्श सदैव शक्ति देते रहेंगे।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके पिता ने उन्हें जीवन के हर मोड़ पर सिखाया कि जनसेवा और सच्चाई ही सबसे बड़ा धर्म है।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं और जोहार
अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और झारखंडी परंपरा के अनुसार “जोहार” कहा। उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए नारा भी दिया… “बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!”
शिक्षक – जीवन को दिशा देने वाले दीपस्तंभ होते हैं। आज शिक्षक दिवस पर मैं सभी गुरुजनों और शिक्षकों को नमन करता हूँ।
मेरे शिक्षक, मेरे मार्गदर्शक हैं स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी। स्नेह, संघर्ष, संवेदनशीलता और तटस्थता से भरा उनका जीवन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। आज बाबा… pic.twitter.com/f4iYnTUbnR
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 5, 2025
सोशल मीडिया पर भावनात्मक प्रतिक्रिया
CM हेमंत सोरेन की पोस्ट पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। शिक्षकों, छात्रों और आम नागरिकों ने उनके भावनात्मक संदेश की सराहना की और दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें : समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी : CM हेमंत

