अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : CM नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के पुनपुन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 1159 करोड़ 84 लाख रुपये लागत की 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों और अन्य योजनाओं से जुड़े लोगों से संवाद भी किया।
पुल, सड़क और पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने 19.77 करोड़ रुपये की लागत से पालीगंज प्रखंड के समदा और गुलरिया विगहा गांव के बीच पुनपुन नदी पर आरसीसी पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके अलावा 14.99 करोड़ रुपये से पालीगंज के उलार सूर्य मंदिर में पर्यटन सुविधाओं का विकास, और 88 लाख रुपये से पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होकर पटना रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया।
आज पटना जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1159 करोड़ 84 लाख रु॰ लागत की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया।
इनमें पुनपुन पिण्डदान स्थल पर निर्मित लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल का उद्घाटन, पालीगंज प्रखंड अंतर्गत पुनपुन नदी पर आर॰सी॰सी॰ पुल एवं पहुंच पथ… pic.twitter.com/c4yEkPocad
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 5, 2025
सड़कों और पुल का लोकार्पण
नीतीश कुमार ने 41.48 करोड़ रुपये की लागत से सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी सड़क को 2-लेन बनाने के कार्य और 82.99 करोड़ रुपये की लागत से पुनपुन पिंडदान स्थल पर बने लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल का भी उद्घाटन किया। पुल का फीता काटने के बाद सीएम ने इसका निरीक्षण किया।
आज पटना जिले के पुनपुन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰… pic.twitter.com/qXrhuKHarF
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 5, 2025
बिजली से जुड़ी बड़ी योजनाएं
आज के कार्यक्रम में कुल 700 करोड़ से अधिक की विद्युत परियोजनाओं की भी शुरुआत हुई। इनमें शामिल हैं:
- 130.10 करोड़ रुपये से 9 विद्युत उपकेंद्र
- 80.12 करोड़ रुपये से 17 नई 33 केवी लाइनें
- 10.20 करोड़ रुपये से 8 उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफॉर्मर क्षमता विस्तार
- 26.02 करोड़ रुपये से 20 नई 33 केवी लाइनें रिकन्डक्टरिंग
- 70.31 करोड़ रुपये से 21 नई 33 केवी लाइनें
- 22.99 करोड़ रुपये से 18 उपकेंद्रों में ट्रांसफॉर्मर क्षमता विस्तार
- 301.92 करोड़ रुपये से बख्तियारपुर में 400/220/132 केवी जीआईएस ग्रिड उपकेंद्र
- 58.27 करोड़ रुपये से 132/33 केवी जीआईएस ग्रिड उपकेंद्र, बोर्ड कॉलोनी पटना
- 15.55 करोड़ रुपये से 132 केवी फतुहा-जक्कनपुर लाइन का रिकन्डक्टरिंग
- 256.06 करोड़ रुपये से बक्सर थर्मल पावर प्लांट नौबतपुर डबल सर्किट लाइन
- 14.63 करोड़ रुपये से हाथीदह (न्यू) में 220 केवी जीआईएस लाइन
- 13.55 करोड़ रुपये से खगौल ग्रिड उपकेंद्र का आधुनिकीकरण
जनता से संवाद और धन्यवाद
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पेंशनधारी, जीविका दीदियां, ममता बहनें और आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया कि पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। ममता बहनों और आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने पर भी आभार व्यक्त किया।
कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय का उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुल्हिन बाजार प्रखंड के लाला भदसरा गांव में बने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। पुस्तकालय का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात की और पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
इसे भी पढ़ें : बदली बिहार की तस्वीर और तकदीर, CM नीतीश ने लिख डाली विकास की नई कहानी

