Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 10:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फेक न्यूज पर वार : चुनाव आयोग ने दी अधिकारियों को खास ट्रेनिंग
Headlines

फेक न्यूज पर वार : चुनाव आयोग ने दी अधिकारियों को खास ट्रेनिंग

September 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चुनाव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

New Delhi : ECI यानी भारतीय चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी गलत सूचना और अफवाहों के खतरे को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) के कार्यालयों के मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में देशभर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए कुल 51 मीडिया नोडल अधिकारी (एमएनओ) और सोशल मीडिया नोडल अधिकारी (एसएमएनओ) ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन CEC यानी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया। इस मौके पर चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में चुनाव संविधान और कानून के अनुसार सख्ती से कराए जाते हैं। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं का जवाब सिर्फ तथ्यों से दिया जाना चाहिए।

गलत सूचना का मुकाबला करने पर खास फोकस

कार्यशाला के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैलाई जाने वाली भ्रामक जानकारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे तथ्यात्मक और समय पर जानकारी साझा करें ताकि मतदाताओं तक सच्चाई पहुंचे और भ्रम की स्थिति न बने।

प्रशिक्षण और तकनीकें

  • सीईओ कार्यालयों के संचार तंत्र को और मजबूत करने पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
  • मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से जुड़े पहलुओं पर मीडिया और सोशल मीडिया के नजरिए से चर्चा हुई।
  • गलत सूचना की पहचान और उसका मुकाबला करने के लिए उपकरणों, तकनीकों और रणनीतियों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया।

यह कार्यशाला आयोग द्वारा की गई तीसरी बड़ी पहल थी। इससे पहले 9 अप्रैल और 5 जून 2025 को भी नई दिल्ली स्थित IIIDEM में सीईओ कार्यालयों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : “दो साल का दर्द… दो घंटे में राहत”… शमशेर आलम बने मजबूर का सहारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखू’न से लथपथ रिश्ते… पैसों का लफड़ा बेटे की मौ’त पर खत्म
Next Article सीएम हेमंत सोरेन को मिला उर्स मुबारक में शामिल होने का न्योता

Related Posts

Headlines

25 साल और 100 से 2000 SqFt तक का सफर, मशहूर डॉ भदानी बोले- मरीजों का भरोसा…

October 16, 2026
Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 17, 2026

25 साल और 100 से 2000 SqFt तक का सफर, मशहूर डॉ भदानी बोले- मरीजों का भरोसा…

October 16, 2026

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.