Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 12:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खू’न से लथपथ रिश्ते… पैसों का लफड़ा बेटे की मौ’त पर खत्म
Headlines

खू’न से लथपथ रिश्ते… पैसों का लफड़ा बेटे की मौ’त पर खत्म

September 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बेटे
AI द्वारा बनायी गयी प्रतीकात्मक तस्वीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव गांव में शुक्रवार की सुबह जो हुआ, उसने पूरे इलाके को हिला दिया। जिस घर से हमेशा रोज़मर्रा की आवाजें आती थीं, वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है। कारण… एक पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। सुशील जायसवाल और उनके बेटे संगीत जायसवाल के बीच शुक्रवार की सुबह पैसों को लेकर बहस छिड़ी। परिवार के लोग सोच भी नहीं सकते थे कि यह मामूली झगड़ा मौत तक जा पहुंचेगा। गुस्से में आकर पिता ने डंडा उठाया और अपने ही बेटे पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। चीखते-चिल्लाते संगीत को कोई बचा नहीं सका। कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं।

सदमे में परिवार

मां और घर के अन्य सदस्य बेटे की लाश देख बेसुध हो गए। उनका कहना है कि संगीत अभी अपने सपनों की शुरुआत ही कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह घर की जिम्मेदारियों का सहारा बनेगा। लेकिन एक पल के गुस्से ने सब कुछ उजाड़ दिया।

पिता भी हुए जख्मी

झगड़े के दौरान पिता सुशील जायसवाल भी जख्मी हुए। उन्हें पहले रांची रोड अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। इधर, वारदात की फैली खबर के बाद वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक सिंह स्पॉट पर पहुचें। उन्होंने बताया कि मृतक संगीत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

गांव में खामोशी, आंखों में सवाल

गांव के हर चेहरे पर खामोशी दिखी। लोग आपस में यही चर्चा करते दिखे कि अगर बातचीत से मामला सुलझाया जाता तो आज यह नौबत न आती। बड़गांव की गलियों में सिर्फ यही सवाल गूंज रहा है… “क्या रिश्तों की डोर इतनी कमजोर हो चुकी है?”

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े CSP संचालक को भिड़ाया हथियार और फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में 9 से 13 अक्टूबर तक दिवाली मेला, जेसोवा ने दिया CM को न्योता
Next Article फेक न्यूज पर वार : चुनाव आयोग ने दी अधिकारियों को खास ट्रेनिंग

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.