Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 01:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुख्यात राहुल सिंह का खुला ऐलान- इन तीन शहरों में चलवाई गो’लियां
Headlines

कुख्यात राहुल सिंह का खुला ऐलान- इन तीन शहरों में चलवाई गो’लियां

September 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राहुल सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : गुजरे दो दिनों में तीन शहरों में ताबड़तोड़ चली गोलियों ने एक बार फिर कंपनियों और कारोबारियों को दहशत में डाल दिया है। देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में अलोन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर पर जब गोलियां चलीं, तो वहां मौजूद लोग सहम गए। अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोलियों की आवाज से लोगों के दिल जरूर दहल गए। हमले बाद रविवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हुआ। संदेश में लिखा गया… “ये फायरिंग कान का पर्दा खोलने के लिए की गई थी।” यह संदेश आजाद सरकार के नाम के फेसबुक वाल पर रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे जारी किया गया। पोस्ट को राहुल सिंह के नाम टैग किया गया है। पोस्ट के जरिया साफ कहा गया है कि इस घटना की जिम्मेदारी राहुल सिंह लेता है। इतना ही नहीं, उसने कंपनी के डायरेक्टर योगेश कात्याल और अन्य अधिकारियों को नाम लेकर चेतावनी दी। अब यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रसीडेंट पर फायरिंग 

देवघर के बाद धनबाद में वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी हुई। राहुल सिंह गैंग का दावा है कि यह हमला भी सिर्फ चेतावनी थी। राहुल सिंह ने कहा कि कंपनियां अगर “मैनेज” नहीं करेंगी, तो यही हाल होगा।

कोलकाता की सड़कों पर दहशत की कोशिश

शनिवार को दोपहर 3 बजे कोलकाता स्थित गोडावरी कमोडिटीज लिमिटेड के दफ्तर पर भी फायरिंग हुई। इस घटना की जिम्मेदारी गैंग ने इंद्राज भूटोरिया पर डाली और एक और बड़ा संदेश दे डाला… “झारखंड या किसी भी राज्य में बिना मैनेजमेंट के कोई भी कंपनी काम नहीं करेगी। व्यापारी चाहे जहां छुपे हों, उन्हें ढूंढकर मारा जाएगा।”

कारोबारी जगत में खौफ

लगातार तीन घटनाओं के बाद व्यापारियों और कंपनियों में खौफ है। देवघर से लेकर धनबाद और कोलकाता तक कारोबारी वर्ग खुलकर कुछ बोलने से बच रहा है। एक कारोबारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा… “ये गोली सिर्फ किसी दफ्तर की दीवारों पर नहीं लगी है, बल्कि हमारे दिलों पर भी लगी है। अब कारोबार करना खतरे का सौदा लग रहा है।”

इसे भी पढ़ें : “जिसके दम पर फुरफरा रहे हो न, वो बचाने नहीं आयेंगे”, कमांडर के नाम का पोस्ट वायरल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगूगल सर्च का बड़ा जाल : नकली हेल्पलाइन नंबर से धोखे का खेल
Next Article EMI हो सकती है कम! RBI की इस बैठक से जागी उम्मीद

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.