Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 10:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार के वैशाली में हुए भीषण नाव हादसे पर सीएम सम्राट चौधरी ने गहरा शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।” इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की तरफ से सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

​ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

​राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

​ॐ शांति! 🙏

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 13, 2026

13 मासूमों की डूबने से मौत, एक ही घर के 7 बच्चों ने तोड़ा दम

राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी में यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब सवारियों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई और इस हादसे में 13 मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। गांव के रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि उनके घर के सात बच्चों की जान इस हादसे में चली गई। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों का घेराव कर जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि नाव काफी पुरानी और जर्जर थी और शिकायत के बाद भी प्रशासन ने नई नाव का इंतजाम नहीं किया।

पीएम ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

हादसे की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों के लिए राहत राशि की घोषणा की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है।” प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

The loss of lives in the boat capsizing incident in Vaishali, Bihar, is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this difficult time. I pray for the speedy recovery of all those injured. The local administration is assisting those affected.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) October 13, 2026

राहत और बचाव कार्य तेज, घायलों को बेहतर इलाज के आदेश

घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और बचाव दलों ने मिलकर पानी में तलाशी अभियान शुरू किया। प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सीएम सम्राट चौधरी ने जिला प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुफ्त और तत्काल मुहैया कराने के आदेश दिए हैं, ताकि समय रहते सभी की जान बचाई जा सके।

इसे भी पढ़ें : बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
राशिफल

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.