अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो आपके लिए यह अहम खबर है। बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को चेतावनी दी है कि 12 अक्टूबर 2025 की रात को YONO ऐप सर्विसेज कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। बैंक ने कहा है कि यह रुकावट रात 12:10 बजे से 1:10 बजे तक यानी कुल एक घंटे के लिए रहेगी।
क्यों बंद रहेंगी सर्विसेज?
SBI ने स्पष्ट किया है कि यह रुकावट किसी तकनीकी समस्या के कारण नहीं, बल्कि शेड्यूल्ड मेंटेनेंस एक्टिविटी का हिस्सा है।
इस दौरान YONO ऐप, YONO बिजनेस और अन्य संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगे। बैंक समय-समय पर अपनी डिजिटल सर्विसेज को बेहतर बनाने के लिए सिस्टम अपग्रेड करता रहता है।
ग्राहकों के लिए SBI की सलाह
बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि इस एक घंटे के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, YONO Lite, UPI और ATM सर्विसेज का इस्तेमाल जारी रहेगा। इसलिए अगर आपको जरूरी ट्रांजैक्शन करना है, तो आप इन विकल्पों का सहारा ले सकते हैं।
बैंक ने हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है और भरोसा दिलाया है कि मेंटेनेंस के बाद सेवाएं पहले से अधिक तेज और सुरक्षित होंगी।
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) October 10, 2025
पहले भी बंद रही थी UPI सर्विस
यह पहली बार नहीं है जब एसबीआई ने अस्थायी रूप से अपनी सेवाएं रोकी हों।
21 सितंबर 2025 को भी बैंक ने अपने UPI सर्वर को अपग्रेड करने के लिए रात 12:15 से 1:00 बजे तक सर्विस बंद रखी थी।
तब भी बैंक ने ग्राहकों को पहले से सूचित किया था ताकि लेनदेन में कोई परेशानी न हो।
ग्राहकों के लिए जरूरी सुझाव
अगर आप भी 12 अक्टूबर की रात YONO ऐप से कोई बड़ा ट्रांजैक्शन करने वाले हैं, तो समय से पहले या बाद में लेनदेन करें। इससे आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें : महापर्व छठ को लेकर मेगा मिशन में जुटा रांची नगर निगम… जानें क्या

