Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महापर्व छठ को लेकर मेगा मिशन में जुटा रांची नगर निगम… जानें क्या
Headlines

महापर्व छठ को लेकर मेगा मिशन में जुटा रांची नगर निगम… जानें क्या

October 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : लोक आस्था का महापर्व छठ आने वाला है और इस पर्व की सबसे बड़ी पहचान है पवित्र जल, स्वच्छ घाट और निस्वार्थ आस्था। यही वजह है कि पूरा रांची इन दिनों छठ की तैयारी में डूबा हुआ है। सूर्योपासना के इस पर्व को लेकर रांची नगर निगम ने भी अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी है। शहर के हर उस तालाब में जहां छठ व्रती अर्घ्य देंगे, सफाई और सुंदरता का खास ध्यान रखा जा रहा है।

प्रशासक ने खुद संभाल रखी है कमान

सुबह-सुबह जब सूरज की पहली किरणें तालाबों के पानी पर पड़ती हैं, तो सफाई कर्मियों की टोली पहले से वहां मौजूद रहती है।
कहीं मशीनें काई निकाल रही हैं, कहीं मजदूर झाड़ू और ब्रश से सीढ़ियों की धूल साफ कर रहे हैं। नगर निगम का लक्ष्य साफ है… इस बार छठ पर घाटों पर ना गंदगी दिखे, ना अंधेरा, ना असुविधा। नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने स्वयं तैयारियों की कमान संभाल रखी है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर घाट पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा का पूरा इंतजाम हो।

74 तालाब, 74 जिम्मेदारियां, एक संकल्प : स्वच्छ छठ घाट

शनिवार को निगम मुख्यालय में प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शहर के 74 तालाबों की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण हुआ… किस तालाब की सीढ़ी टूटी है, कहां लाइट खराब है, कहां फिसलन है, सब पर बारीकी से चर्चा की गई। प्रशासक ने सभी शाखाओं को स्पष्ट निर्देश दिए… किसी भी घाट पर श्रद्धालुओं को शिकायत का मौका नहीं मिलना चाहिए।

स्वच्छता शाखा का मिशन : हर घाट बने उदाहरण

स्वच्छता शाखा को जेसीबी, सुपर सकर मशीन, पोकलेन और वीड हार्वेस्टिंग मशीन जैसी आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है।
घाटों से काई और फिसलन हटाने के लिए स्क्रबिंग कार्य चल रहा है, वहीं फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर से पानी को साफ किया जा रहा है। नगर निगम अस्थायी घाटों का समतलीकरण, मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव, और घाटों की बैरीकेटिंग का काम भी कर रहा है।

रोशनी से दमकेंगे घाट

शहर की विद्युत शाखा ने सभी तालाबों पर अस्थायी फ्लड लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। पुरानी पथ-बत्तियों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु अंधेरे में असुविधा महसूस न करें। साथ ही, पेड़ों की छटाई और एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा और अनुशासन भी प्राथमिकता में

रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट शाखा भी सक्रिय हो गई है। घाटों पर रात्रि गश्त बढ़ाई जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। जो लोग घाटों पर गंदगी फैलाएंगे या कूड़ा डालेंगे, उन पर ऑन-स्पॉट फाइन लगेगा। नगर निगम यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि हर घर से कूड़ा नियमित रूप से उठे, और सड़क पर कोई डंप कचरा न दिखे।

श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधाएं

इस बार छठ व्रतियों के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम, मजबूत बैरीकेटिंग, और साफ-सुथरे सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है।
नगर निगम यह सुनिश्चित कर रहा है कि महिलाएं और बुजुर्ग व्रती बिना किसी परेशानी के अर्घ्य दे सकें।

सामूहिक प्रयास की मिसाल

इस अभियान में प्रशासक सुशांत गौरव के साथ अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक, और स्वच्छता, अभियंत्रण व विद्युत शाखा की पूरी टीम लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें : डगडगी पुल पर सन्नाटा टूटा, जब पुलिस ने घेरा राहुल दुबे गैंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडगडगी पुल पर सन्नाटा टूटा, जब पुलिस ने घेरा राहुल दुबे गैंग
Next Article पति को मा’रकर कुएं में फेंका, फिर जेसीबी से भरवाया गुनाह का सबूत, SP क्या बता गये… देखें

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.