Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेलकर्मी का घिनौना चेहरा CCTV में कैद, छत पर मासूम के साथ किया…
Headlines

जेलकर्मी का घिनौना चेहरा CCTV में कैद, छत पर मासूम के साथ किया…

October 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जेलकर्मी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। घाघीडीह सेंट्रल जेल में पोस्टेड 55 साल के कक्षपाल संजय कुमार सिंह पर 9 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया। वहीं उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। जब बच्ची घर लौटी तो उसके व्यवहार में अचानक बदलाव देख परिजनों को शक हुआ।

CCTV फुटेज में आरोपी की करतूत उजागर

परिजनों ने घर के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी संजय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते हुए दिखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों उबाल पर आ गया। मोहल्ले के लोग आक्रोश में आरोपी के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

भीड़ का गुस्सा फूटा, आरोपी को धुन दिया

गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, वहीं उसकी पत्नी को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मामला देर रात तक चलता रहा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी दंपती को सुरक्षित थाने पहुंचाया।

रघुवर दास के आवास पहुंचे परिजन, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट था, जिसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास पहुंच गए और तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशिष और डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच का आदेश दिया।

आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मेडिकल जांच जारी

पुलिस ने बच्ची के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई जा रही है और कोर्टय में पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया जाएगा। घटना के बाद से पूरे इलाके में गुस्सा और तनाव का माहौल है। लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लग सके।

इसे भी पढ़ें : स्वाभिमान है तो तुरंत कांग्रेस–राजद से नाता तोड़े झामुमो : आजसू

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, यूको बैंक में 532 पदों पर Vacancy
Next Article किचन से लेकर बैंक तक, RBI रिपोर्ट ने दी राहत की डोज

Related Posts

Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.