अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : पटना में छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक यातायात प्रबंध किए हैं। गंगा घाटों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया है।
अशोक राजपथ और गंगा पथ पर पूरी तरह रोक
27 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 28 अक्टूबर की रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक अशोक राजपथ और जागरण गंगा पथ पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। कारगिल चौक से शाहपुर तक केवल आपातकालीन वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।
वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था
प्रशासन ने छठ घाटों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। कुर्जी घाट के लिए कुर्जी मोड़ से अंडरपास मार्ग, कोटा घाट और बांस घाट के लिए अशोक राजपथ से उत्तर दिशा की सड़कों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं जापान सेतु से पूर्वी घाट और गेट-93 घाट तक पहुंचने के लिए रेलवे ब्रिज वाले मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा।
दीघा-अटल पथ पर अस्थायी रोक
27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक और 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक अटल पथ पर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान केवल सोनपुर या छपरा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को अनुमति होगी।
भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
छठ पर्व के दौरान ट्रक, बस, हाइवा जैसे भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने सोनपुर और हाजीपुर जाने वाले लोगों से अपील की है कि वे महात्मा गांधी सेतु का उपयोग करें ताकि किसी प्रकार की भीड़भाड़ न हो।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
प्रशासन ने बताया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता और शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस, ट्रैफिक और प्रशासनिक अधिकारी घाटों पर तैनात रहेंगे।
इसे भी पढ़ें : अचानक स्टेज टूटा और बाहुबली ‘छोटे सरकार’ धड़ाम… देखें वीडियो

