Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 03:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रघुनाथपुर में गरजे योगी, बोले- बिहार में जो बचता है, उसे यूपी का बुलडोजर पूरा करता है
Headlines

रघुनाथपुर में गरजे योगी, बोले- बिहार में जो बचता है, उसे यूपी का बुलडोजर पूरा करता है

October 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
योगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Siwan (Bihar) : विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले बुधवार को सीवान के रघुनाथपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया। जैसे ही योगी का हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर उतरा, पूरा मैदान “योगी-मोदी जिंदाबाद” और “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। इस दौरान मंच से “जो राम के लाए हैं, हम उनको लाएंगे” गीत बजा और बारिश के बावजूद लोग डटे रहे।

भोजपुरी में शुरू किया भाषण, सिवान की धरती को किया नमन

योगी ने करीब 21 मिनट तक भाषण दिया। शुरुआत भोजपुरी में करते हुए उन्होंने भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद और महेंद्रनाथ पांडेय को याद किया। उन्होंने कहा कि सिवान की धरती त्याग, कर्म, शक्ति और शांति की प्रतीक रही है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार बिहार को लगातार विकास के रास्ते पर ले जा रही है।

auto

राजद पर सीधा वार – “जैसा नाम, वैसा काम”

योगी ने अपने भाषण में छह बार राजद का नाम लिया और कांग्रेस व जंगलराज का भी जिक्र किया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा – “जैसा नाम है, वैसा ही काम भी है।” उन्होंने सिवान के तेजाब कांड का जिक्र करते हुए कहा कि जनता अब अपराध की नहीं, विकास की राजनीति चाहती है।

बिहार के रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र का जन-जन NDA की विकासवादी नीतियों के साथ है।

यहां की सुशासनप्रिय जनता के मध्य… https://t.co/yXJAjnsYTR

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2025

बारिश को बताया एनडीए की जीत का संकेत

योगी ने कहा कि इंद्रदेव भी एनडीए की जीत का आशीर्वाद दे रहे हैं, तभी उनके आगमन के साथ बारिश होने लगी। उन्होंने राजद प्रत्याशी की पारिवारिक पृष्ठभूमि को आपराधिक बताते हुए कहा कि महागठबंधन हमेशा माफियाओं को बढ़ावा देता आया है।

राम मंदिर और धार्मिक स्थलों का जिक्र

योगी ने कहा कि जो लोग पहले अयोध्या में राम मंदिर बनने का विरोध करते थे, वे अब सीतामढ़ी में बन रहे मां जानकी मंदिर कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट और अब भव्य राम मंदिर बनवाकर 500 साल पुराने विवाद को खत्म किया।

“बिहार में जो बचता है, वो यूपी का बुलडोजर पूरा करता है”

योगी ने कहा कि बिहार और यूपी के बीच राम-जानकी पथ बन रहा है जो माता जानकी के स्थल को भगवान राम के स्थल से जोड़ेगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा – “अब बिहार में जो कुछ बच जाता है, वो यूपी का बुलडोजर पूरा कर देता है।”

महागठबंधन पर हमला – “परिवार का विकास, जनता का नहीं”

योगी ने कहा कि विपक्ष पेशेवर माफियाओं को टिकट देता है और बाबर-अकबर की मजारों पर चादरपोशी करता है। जबकि एनडीए “सबका साथ, सबका विकास” में यकीन रखता है, विपक्ष “सबका साथ, परिवार का विकास” की नीति पर चलता है।

“108 नंबर सीट” पर किया शुभ संकेत का दावा

सभा के अंत में योगी ने रघुनाथपुर विधानसभा सीट संख्या 108 को शुभ बताते हुए कहा कि यह एनडीए की जीत का संकेत है। उन्होंने हंसते हुए कहा – “देखिएगा, कहीं अशुभ अंक वाला न जीत जाए।” भाषण का समापन “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारों से हुआ।

इसे भी पढ़ें : बिहार में सीएम की कुर्सी किसकी? अमित शाह ने खोल दिया पत्ता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में सीएम की कुर्सी किसकी? अमित शाह ने खोल दिया पत्ता
Next Article रजत जयंती वर्ष में चमकेगा राज्य का गौरव, डीसी ने संभाली तैयारी की कमान

Related Posts

बिहार

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026
बिहार

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.