Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 04:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका: 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
अन्य खबरें

ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका: 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

October 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ISRO
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (Space Applications Centre – SAC) ने टेक्नीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sac.gov.in या careers.sac.gov.in के माध्यम से 13 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 55 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

योग्यता: 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा धारक तक कर सकते हैं आवेदन

टेक्नीशियन ‘B’ (Post Code 09–15) पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड — जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, आईटी, मैकेनिक आदि में ITI, NTC या NAC प्रमाणपत्र मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
वहीं, फार्मासिस्ट ‘A’ (Post Code 16) पद के लिए अभ्यर्थियों के पास फार्मेसी में प्रथम श्रेणी से डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया: दो चरणों में होगी परीक्षा

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण (Skill Test) के माध्यम से किया जाएगा।
पहले चरण में 90 मिनट की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर 0.33 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा केवल अर्हक (Qualifying) प्रकृति की होगी।

आवेदन शुल्क और छूट की जानकारी

सभी उम्मीदवारों को प्रारंभ में ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा।
हालांकि, महिला उम्मीदवारों, SC/ST, PwBD और भूतपूर्व सैनिकों को यह राशि परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरी तरह वापस की जाएगी।
अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के बाद ₹400 की वापसी मिलेगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : रघुनाथपुर में गरजे योगी, बोले- बिहार में जो बचता है, उसे यूपी का बुलडोजर पूरा करता है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“डीसी साहब आ गये हैं”… फिर समाहरणालय में मची खलबली… जानें क्यों
Next Article BEL में इंजीनियरों के लिए शानदार अवसर, सालाना ₹13 लाख तक का पैकेज

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.