Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 11:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चलती मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गयी पैसेंजर ट्रेन, मचा कोहराम… देखें वीडियो
Headlines

चलती मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गयी पैसेंजर ट्रेन, मचा कोहराम… देखें वीडियो

November 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chhattishgarh : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे डिवीजन के लालखदान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे बड़ा रेल हादसा हुआ। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर मेमू ट्रेन अचानक सामने से आ रही मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेमू ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार गूंजने लगी।

हादसे में 6 यात्रियों की मौत, कई की हालत गंभीर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम 6 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को बिलासपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कुछ ही सेकंड में सब खत्म हो गया

हादसा बिलासपुर स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर लालखदान के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेमू ट्रेन हावड़ा की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही मालगाड़ी से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में मेमू ट्रेन का आगे का डिब्बा पूरी तरह कुचल गया। डिब्बे पटरी से उतरकर एक-दूसरे पर चढ़ गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, छह लोगों की मौत, कई घायल#bilaspur #trainaccident #newssamvad pic.twitter.com/HFkP5ib6Mr

— News Samvad (@newssamvaad) November 4, 2025

रेलवे और NDRF की टीम मौके पर, राहत कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को निकालने के लिए बड़ी मशीनें लगाई गईं। रेलवे के अधिकारी मौके पर राहत और मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। ट्रैक से मलबा हटाने का काम देर रात तक जारी रहने की संभावना है।

हावड़ा रूट पर परिचालन ठप, कई ट्रेनें डायवर्ट

हादसे की वजह से हावड़ा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट या ऐप देखने की अपील की है।

जांच के आदेश, सिग्नल फेलियर या मानवीय भूल की आशंका

रेलवे ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में सिग्नल फेलियर या मानवीय गलती को संभावित कारण माना जा रहा है। रेल मंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की है।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

  • चंपा जंक्शन : 808595652
  • रायगढ़ : 975248560
  • पेंड्रा रोड : 8294730162
  • दुर्घटना स्थल : 9752485499, 8602007202

रेल सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर रेल सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़ा करता है। पिछले वर्षों में तकनीकी सुधारों के बावजूद, सिग्नल सिस्टम और ट्रैक मैनेजमेंट में चूकें अब भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब ठगी नहीं जाएगी जनता, घाटशिला में बदलाव की आंधी : लंबोदर महतो
Next Article UPPSC Vacancy 2025: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें डिटेल्स

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.