अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ संभालेगी।
रवि किशन से लगातार मीटिंग, राजनीतिक चर्चा तेज
इन दिनों तेज प्रताप यादव और बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन की मुलाकातें लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों नेताओं की दो दिन के भीतर दूसरी मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान रवि किशन ने तेज प्रताप के कान में कुछ कहा और फिर ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि “महादेव शंखनाद साथ में होगा।”
क्या तेज प्रताप बदल सकते हैं पक्ष?
लगातार हो रही मुलाकातें राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर रही हैं। चर्चाएं हैं कि तेज प्रताप एनडीए में जा सकते हैं। हालांकि तेज प्रताप ने अभी इस पर कोई सीधा बयान नहीं दिया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि, “हम भी महादेव के भक्त हैं और वे भी।”
अलग पार्टी बना चुके हैं तेज प्रताप
पिता लालू यादव द्वारा पार्टी से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी बनाई है और कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वे इस चुनाव में महुआ विधानसभा सीट से मैदान में हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 15 फौलादी धुरंधर बैंगलोर में दम दिखाने को तैयार

