Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 07:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के 15 फौलादी धुरंधर बैंगलोर में दम दिखाने को तैयार
Headlines

झारखंड के 15 फौलादी धुरंधर बैंगलोर में दम दिखाने को तैयार

November 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : यह सिर्फ खेल नहीं, जुनून की कहानी है। पसीने और अनुशासन की उस मेहनत का नतीजा, जिसने झारखंड के 15 खिलाड़ियों को देश के सबसे बड़े पावरलिफ्टिंग मंच तक पहुंचाया है। वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस (WPC) झारखंड ने बैंगलोर में होने वाली नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए टीम ऐलान कर दिया है। यह लिस्ट झारखंड के खेल इतिहास में नई उम्मीदों की इबारत लिख रही है। बैंगलोर में दिसंबर में होने वाली इस नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ी अपनी ताकत और हौसले से देश को दिखाएंगे कि असली पावर सिर्फ जिम में नहीं, इरादों में होती है। कुल 15 खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई किया है, जिनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के प्रतिभाशाली एथलीट शामिल हैं।

टीम में चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं –

  1. कुमार हर्ष
  2. देवेंद्रनाथ टुडू
  3. दीपक कुमार चंदवंशी
  4. मोहित भाटिया
  5. अंजलि सिंह
  6. हरि हर्षवर्धन दुबे (कोच)
  7. श्वेताभ ठाकुर
  8. कुमार आर्यन
  9. अनिकेत राज
  10. आदर्श तिवारी
  11. प्रियंका कुमारी
  12. अंजलि रानी
  13. सौरव गोराई
  14. अनिकेत शर्मा
  15. विनीत

12 अक्टूबर को रांची के हैप्पी हेल्थ क्लब में जब नेशनल क्वालीफायर आयोजित हुआ, तब वहां सिर्फ बारबेल और वजन नहीं उठाए जा रहे थे। वहां सपनों का बोझ भी था। हर खिलाड़ी की निगाह मंच से ज्यादा अपनी मेहनत पर थी। राज्य सचिव और एशियन चैंपियन हर्ष आनंद की देखरेख में चयन प्रक्रिया हुई, और 15 खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई किया। इनमें कुमार हर्ष, देवेंद्रनाथ टुडू, दीपक चंदवंशी, अंजलि सिंह, प्रियंका कुमारी जैसे नाम हैं, जिन्होंने साधारण जिंदगी से असाधारण रास्ते चुने हैं। कोई सरकारी नौकरी की तैयारी छोड़कर जिम में मेहनत कर रहा है, तो कोई घरेलू जिम्मेदारियों के बीच रोज सुबह 5 बजे उठकर ट्रेनिंग करता है।

auto

यह खेल आत्मविश्वास की मिसाल : हर्षवर्धन

कोच हरि हर्षवर्धन दुबे कहते हैं कि इन बच्चों में खेल सिर्फ शरीर की ताकत नहीं, आत्मविश्वास की मिसाल है। जब ये मंच पर उतरते हैं, तो लगता है कि झारखंड अब किसी से पीछे नहीं।

पावरलिफ्टिंग अब बन रहा आंदोलन : हर्ष आनंद

राज्य सचिव हर्ष आनंद बताते हैं कि पावरलिफ्टिंग झारखंड में अब धीरे-धीरे एक आंदोलन बन रहा है। “पहले इस खेल को सीमित वर्ग का माना जाता था, पर अब गांव-कस्बों से भी खिलाड़ी आ रहे हैं। यह टीम उसी बदलाव की झलक है।”

ने वाली पीढ़ी को प्रेरित करे हमारे खिलाड़ी : अशोक

‘झारखंड सेवा रत्न’ से नवाजे जा चुके झारखंड पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यह टीम न सिर्फ मेडल जीते बल्कि आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करे। हर सफलता से पहले एक संघर्ष की कहानी होती है, और हमारे ये खिलाड़ी उसी कहानी के नायक हैं।

इसे भी पढ़ें : ALERT : झारखंड में पहुंच चुका नकली पेट्रोल, 12 हजार लीटर माल धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleALERT : झारखंड में पहुंच चुका नकली पेट्रोल, 12 हजार लीटर माल धराया
Next Article AIIMS में नौकरी का सुनहरा मौका, बिना इंटरव्यू मिलेगा जॉब… जानें

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.