अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने देशभर के युवाओं के लिए बड़ी नौकरी का अवसर पेश किया है। बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एसोसिएट पदों पर कुल 309 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 तय की गई है।
पदों का विवरण और योग्यता
इस भर्ती में असिस्टेंट मैनेजर के 110 और जूनियर एसोसिएट के 199 पद शामिल हैं।
जूनियर एसोसिएट के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है और उसकी उम्र 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है और उसे संबंधित क्षेत्र में 3 से 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 रखा गया है। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की सूची उनके स्नातक के प्रतिशत अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। हालांकि बैंक आवश्यक समझे तो ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू भी आयोजित कर सकता है।
महत्वपूर्ण निर्देश
आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपने मूल संगठन से NOC (No Objection Certificate) प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जिसमें पिछले 5 वर्षों की अनुशासनात्मक जानकारी और सतर्कता मंजूरी शामिल होनी चाहिए। गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज वाले आवेदन अस्वीकार किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड की 25वीं सालगिरह : फ्लैग ऑफ कर सीएम हेमंत ने बढ़ाया विकास का कारवां

