Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 12:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड : दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरे’प, तीन आरोपी गिरफ्तार
Headlines

झारखंड : दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरे’प, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
खूंटी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मुरहू इलाके की रहने वाली दो सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक दोनों बच्चियों को घर छोड़ने और घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। रास्ते में उसने अपने दोस्तों को बुला लिया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों बहनों के साथ दरिंदगी की। वारदात के वक्त साथ में एक तीसरी बच्ची भी मौजूद थी, जो आरोपियों के चंगुल से किसी तरह बच निकली। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

हफ्ते भर पहले हुई थी पहचान, झांसे में लेकर मारंगहादा ले गया

पीड़ित बच्चियों की करीब एक हफ्ते पहले एक लड़के से जान-पहचान हुई थी। सोमवार को उस लड़के ने बच्चियों को बातों में फंसाया और कहा कि वह उन्हें बाइक और स्कूटी से घुमाकर घर छोड़ देगा। तीनों बच्चियां उसके झांसे में आ गईं। इनमें से दो सगी बहनें मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, जबकि तीसरी बच्ची सायको इलाके की है। आरोपी युवक तीनों को लेकर मारंगहादा की तरफ निकल गया। रास्ते में उसने फोन करके अपने बाकी साथियों को भी वहां बुला लिया।

सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर तीसरी बच्ची को छोड़ा

मारंगहादा इलाके में पहुंचने के बाद आरोपियों ने बच्चियों को अलग-अलग सुनसान जगहों पर बांट दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान तीसरी नाबालिग बच्ची डर के मारे जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगी। उसके लगातार शोर मचाने से आरोपी घबरा गए और उसे वहीं छोड़कर मौके से भाग निकले। इसके बाद बच्चियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में केस, तीन गिरफ्तार

रोती-बिलखती बच्चियों की बात सुनकर परिजन फौरन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। महिला थाने में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर गोपाल मुंडा उर्फ राहुल मुंडा, मनीष लोहरा और मनसा टुटी को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों बालिग हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है। चौथे आरोपी प्रभु सहाय की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। महिला थाना प्रभारी निशा कुमारी और डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि पीड़ित बच्चियों का मेडिकल कराया जा रहा है और फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअलर्ट मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, आधी रात सड़कों पर उतरी खाकी तो मची खलबली

Related Posts

Headlines

अलर्ट मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, आधी रात सड़कों पर उतरी खाकी तो मची खलबली

November 4, 2026
Headlines

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026
राशिफल

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड : दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरे’प, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 4, 2026

अलर्ट मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, आधी रात सड़कों पर उतरी खाकी तो मची खलबली

November 4, 2026

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.