Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 01:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, कल 10वीं बार लेंगे शपथ
Headlines

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, कल 10वीं बार लेंगे शपथ

November 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना के विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में बुधवार को एनडीए की अहम बैठक हुई। बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, हम और लोजपा के नव निर्वाचित विधायक मौजूद रहे। नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित गठबंधन के अहम चेहरे भी शामिल हुए। इस बैठक का सबसे बड़ा फैसला था कि मुख्यमंत्री पद के लिए फिर नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बनी। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी ने उनका नाम प्रस्तावित किया और सभी विधायकों ने इसे तुरंत मंजूर कर लिया। बैठक में ‘फिर से नीतीश कुमार’ की गूंज सुनाई दी और शपथ ग्रहण की तैयारी तय कर दी गई।

राजभवन पहुंचकर इस्तीफा सौंपा

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन गए और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपा। दोनों नेताओं के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई। इसके बाद नीतीश कुमार वापस लौट गए। अब कल वे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण गांधी मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। समारोह सुबह लगभग 11:30 बजे शुरू होगा और नीतीश कुमार दोपहर 12 बजे के आसपास शपथ लेंगे।

चिराग पासवान ने क्या कहा

एनडीए बैठक के बाद लोजपा रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार ने एनडीए पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार, नीतीश कुमार के अनुभव और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प को मजबूत समर्थन दिया है। अब जिम्मेदारी है कि गठबंधन इस विश्वास पर खरा उतरे। शपथ के बाद संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू होगा।

कैबिनेट गठन पर भाजपा क्या बोली…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि नई सरकार में कैबिनेट का गठन मुख्यमंत्री तय करेंगे। पहले राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा, उसके बाद बाकी विवरण सामने आएंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी कहा कि सभी सहयोगियों ने एकमत होकर नीतीश कुमार को नेता चुना है और कल ही शपथ ग्रहण होगा।

भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीवान सदर के विधायक मंगल पांडेय ने नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में समावेशी विकास और सुशासन की परंपरा मजबूत हुई है।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार जदयू और सम्राट चौधरी भाजपा के बने विधायक दल के नेता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजिम कॉर्बेट में चमका जेसीआई रांची, 19 अवॉर्ड जीत रचा नया इतिहास
Next Article राशिफल @ 20 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.