अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : रविवार को जारी एक अहम सूचना ने टाटानगर से रोज यात्रा करने वालों की चिंता बढ़ा दी है। तकनीकी वजहों से रेलवे ने कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया है। इससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।
24 से 27 नवंबर तक कई रूटों की मेमू सेवाएं बंद
जानकारी के अनुसार 24 से 27 नवंबर 2025 के बीच टाटानगर से राउरकेला, बड़ाम्पा, गुवा, बरकाकाना, चेंदरापोशी और हटिया तक चलने वाली अधिकांश मेमू ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।
इनमें प्रमुख सेवाएं शामिल हैं:
- राउरकेला–टाटानगर–राउरकेला
- टाटा–बड़ाम्पा–टाटा
- टाटा–गुवा–टाटा
- टाटा–बरौनी (BBN)
- टाटा–बरकाकाना
- चाकुलिया–टाटा
- टाटा–चेंदरापोशी
- टाटा–हटिया
कुछ सेवाएं तीन दिनों के लिए तो कुछ दो दिनों के लिए बंद रहेंगी। 24 नवंबर को टाटा–चेंदरापोशी मेमू सेवा भी उपलब्ध नहीं होगी।
अन्य रूटों पर भी असर, कई पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी
चक्रधरपुर–राउरकेला, राउरकेला–झारसुगुड़ा, झारसुगुड़ा–संबलपुर, बरमपदा–बकसाय, हटिया–राउरकेला और राउरकेला–हटिया रूट पर भी कई मेमू और पैसेंजर सेवाएं 25 से 27 नवंबर के बीच अलग-अलग दिनों में रद्द की गई हैं। जगन्नाथपुर–पुरुलिया–जगन्नाथपुर मेमू सेवा भी तीन दिनों तक बंद रहेगी।
तकनीकी कारणों का हवाला
रेलवे ने कहा है कि इन रद्दीकरणों की वजह जरूरी तकनीकी कार्य हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें। टाटानगर से हर दिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, ऐसे में ट्रेनों के बंद रहने से स्थानीय आवागमन पर असर पड़ सकता है। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया है और लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी और बच्चों की घर में मिली बॉडी, बाहर मिला पति का श’व, सनसनी

