अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि CTET 2026 का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा CTET का 21वां संस्करण होगा।
132 शहरों और 20 भाषाओं में होगी CTET परीक्षा
सीबीएसई ने कहा है कि परीक्षा देशभर के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी और यह 20 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की जानकारी या नोटिफिकेशन केवल CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से ही लें।
बोर्ड ने स्पष्ट किया कि एग्जाम सिलेबस, भाषाएं, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, परीक्षा शुल्क, शहरों की सूची और महत्वपूर्ण तारीखों का विस्तृत सूचना बुलेटिन जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदन भी केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

कौन दे सकता है CTET 2026? जानें पात्रता
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक):
12वीं में न्यूनतम 50% अंक
साथ में दो वर्षीय डी.एल.एड (D.El.Ed) पास या अंतिम वर्ष में
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक):
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
साथ में दो वर्षीय डी.एल.एड या बी.एड (B.Ed)
पात्रता से जुड़े विस्तृत मानदंड उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देख सकेंगे।
CTET स्कोर अब लाइफटाइम वैध
सीटीईटी स्कोरकार्ड की वैधता अब लाइफटाइम कर दी गई है। पहले यह वैधता केवल 7 वर्ष थी, लेकिन अब एक बार CTET पास करने के बाद उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें : जली मोपेड से खुला राज, झाड़ियों में मिली दर्दनाक कहानी

