अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती निकाली है। इस बार कुल 23,175 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 है, जबकि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है। ऐसे उम्मीदवार जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रिक्तियों का विस्तृत विवरण
इस भर्ती में सबसे अधिक पद लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के लिए निर्धारित किए गए हैं।
LDC – 22,072 पद
क्लर्क/टाइपिस्ट – 4 पद
जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर – 534 पद
एनिमल हसबैंड्री हेल्पर – 549 पद
बेंच क्लर्क – 16 पद
पात्रता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं पास) होना अनिवार्य है।
बिहार के बाहर के अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन लिंक चुनें और आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन कर आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट कर दें।
इसे भी पढ़ें : जिसने दर्ज कराई शिकायत, उसे ही पुलिस ने भेजा जेल… जानें क्यों



