अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में चोरी की शिकायत का मामला उस समय पलट गया जब पुलिस की जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता ने ही पूरी कहानी बनाई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवक व घर मालिक वकार अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घर में खुद ही की चोरी, फिर दर्ज कराई फर्जी शिकायत
जांच में सामने आया कि वकार अहमद आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी वजह से उसने अपने ही घर में चोरी का नाटक रचा। 22 नवंबर की रात परिवार के सो जाने के बाद उसने खुद ही सोने के जेवर गायब किए और अगले दिन पुलिस में बाहरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
1.50 लाख के जेवर बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने वकार के कब्जे से सोने की चेन, चार कानबाली और एक अंगूठी बरामद की। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
पटमदा डीएसपी के अनुसार, सिटी एसपी के निर्देश पर बनाई गई टीम ने वकार से गहन पूछताछ की। दबाव में उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। पुलिस का कहना है कि आर्थिक संकट के कारण उसने यह योजना बनाई, लेकिन तेज जांच के सामने उसकी चालाकी छिप न सकी।
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर शिखर पर लहराया केसरिया झंडा, पीएम मोदी ने किया ध्वजारोहण



