अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Agra : आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नवलगंज स्थित एक मंदिर में संध्या आरती के बाद लड्डू गोपाल जी की अष्टधातु की प्रतिमा चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे संध्या आरती संपन्न हुई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाकर लगभग 10 किलो वजनी अष्टधातु की लड्डू गोपाल प्रतिमा चोरी कर ली।
करीब 8 बजे जब मंदिर के पुजारी कलुआ राम परिसर में पहुंचे तो प्रतिमा गायब पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई। मंदिर प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इसे भी पढ़ें : 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, BSSC ने निकाली 23,175 पदों पर वैकेंसी



