Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 12:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा
उत्तर प्रदेश

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Lucknow : उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सिंगापुर के 14 बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों के उच्चस्तरीय दल ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अहम बैठक की। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधिमंडल ने यूपी में सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और अर्बन प्लानिंग जैसे अहम सेक्टर्स में बड़ा निवेश करने की तैयारी दिखाई है। बैठक के दौरान सीएम ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि एमओयू साइन होने से लेकर फैक्ट्री में उत्पादन शुरू होने तक सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहेगी।

बैठक के दौरान सीएम योगी ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक डेडिकेटेड ‘सिंगापुर सिटी’ और हाई-टेक इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाने का प्रस्ताव रखा। यह इलाका ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर के मिलने की जगह है और एक्सप्रेसवे के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। सीएम ने कहा कि यूपी के पास उद्योगों के लिए 75 हजार एकड़ से ज्यादा का लैंड बैंक मौजूद है और राज्य में 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा डिफेंस कॉरिडोर के छह नोड्स में अब तक 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रस्ताव आ चुके हैं। सीएम ने कहा कि सिंगापुर की आधुनिक तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर वैश्विक विकास की एक नई कहानी लिखेंगे।

यीडा में 775 करोड़ का पैकेजिंग हब, दो नई कंपनियों से MoU

इस महत्वपूर्ण बैठक में सीएम ने मेसर्स ग्रेटर नासिक इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को आधिकारिक पात्रता प्रमाण पत्र सौंपा। सिंगापुर के यूनिवर्सल सक्सेस एंटरप्राइजेज ग्रुप से जुड़ी यह कंपनी यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर 8डी में 50 एकड़ जमीन पर 775 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। यहां एक आधुनिक ‘यूनिवर्सल पैकेजिंग हब’ बनेगा, जिसमें सिंगापुर से सीधी विदेशी इक्विटी आएगी और इससे इलाके के 1880 युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा।

इसके साथ ही प्रदेश में खेती और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में दो बड़े MoU का आदान-प्रदान भी हुआ। दुनिया की जानी-मानी फूड प्रोसेसिंग कंपनी एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल यूपी में सोया और चना प्रोटीन से जुड़े उत्पाद बनाने के लिए एक नया प्लांट लगाएगी। इससे राज्य के किसानों और एग्री बिजनेस को बड़ा फायदा होगा। वहीं दूसरी ओर, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ब्लू प्लैनेट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस करीब 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह कंपनी नोएडा के सेक्टर 145 में सालों से जमा 7.5 लाख टन पुराने कचरे का निस्तारण करेगी और सहारनपुर में रोजाना 350 टन क्षमता वाला नया वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी।

छह प्राथमिक सेक्टर तय, फूड प्रोसेसिंग और टूरिज्म पर जोर

सीएम योगी ने सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक सिंगापुर के निर्माता ली कुआन यू ने दुनिया को सिखाया कि देश की पहचान उसके आकार से नहीं बल्कि उसकी कार्यक्षमता और दृष्टि से होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है और पिछले साढ़े नौ साल में यूपी भी अपनी पुरानी बीमारू छवि को पीछे छोड़कर देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। राज्य की जीडीपी, बजट और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना तक बढ़ चुकी है। सीएम ने बताया कि देश में बनने वाले कुल मोबाइल का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक सामान का 60 प्रतिशत हिस्सा आज अकेले उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहा है।

साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सीएम ने छह प्रमुख सेक्टर पर खास जोर दिया। इनमें लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर फैब यूनिट, डेटा सेंटर, क्लीन एनर्जी, फूड पैकेजिंग और हॉस्पिटैलिटी शामिल हैं। सीएम ने कहा कि देश का 21 फीसदी अनाज यूपी पैदा करता है, इसलिए सिंगापुर की पैकेजिंग और फूड एक्सपोर्ट तकनीक यहां बहुत सफल हो सकती है। महाकुंभ के सफल आयोजन का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि यूपी के पास बड़े आयोजनों का शानदार अनुभव है। अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज जैसे तीर्थ स्थलों में वर्ल्ड क्लास होटल और वेलनेस सेंटर बनाने के लिए अपार संभावनाएं हैं।

सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल ने की यूपी की नीतियों की तारीफ

बैठक से पहले सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन मार्क ली और उनकी टीम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक इलाकों का खुद दौरा किया था। उन्होंने वहां बन रहे फिल्म सिटी, टॉय पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और सेमीकंडक्टर क्लस्टर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बताया। मार्क ली ने कहा कि यूपी का एक्सप्रेसवे नेटवर्क, आधुनिक वेयरहाउसिंग और पारदर्शी नीतियां दुनिया भर के निवेशकों में भरोसा जगाती हैं।

एसबीएफ इंडिया बिजनेस कमेटी के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी ने कहा कि यह उनका पहला ऐसा बड़ा दल है जो सिंगापुर से सीधे भारत के किसी राज्य के दौरे पर आया है। वहीं यूनिवर्सल सक्सेस के प्रबंध निदेशक प्रशांत मुखर्जी ने कहा कि फरवरी में सीएम के सिंगापुर दौरे के समय जो सहमति बनी थी, यूपी सरकार की टीम ने उसे जमीन पर उतारने के लिए बेहद तेज गति और ईमानदारी से काम किया है। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, टाटा ग्रुप के पुनीत छतवाल समेत शासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट
Next Article राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 43 बड़े प्रस्ताव पास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर CM ने खोला खजाना

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.