अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत अब तक जिले के अलग-अलग इलाकों में 149 विशेष शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में लोगों ने योजनाओं और जरूरी प्रमाण पत्रों से जुड़े कुल 31,930 आवेदन जमा किए। डीसी मनीष कुमार ने बताया कि इनमें से 16,827 आवेदनों का निपटान किया जा चुका है। यह कुल आवेदनों का करीब 52.70 प्रतिशत है। बाकी 13,232 आवेदन लंबित हैं, 1,862 पर काम जारी है और 9 आवेदन निरस्त किए गए हैं।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
डीसी ने कहा कि शिविरों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि लोगों को समय पर और साफ-सुथरी सेवा मिल सके। उन्होंने प्रखंड अधिकारियों को लंबित मामलों को जल्द निपटाने और हर दिन समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
लक्ष्य है हर घर तक सेवा पहुंचाना
डीसी मनीष कुमार ने साफ कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता लोगों तक सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इसे भी पढ़ें : 6 साल की बुनियाद और विकास को कलंकित करने की कोशिश कर रही भाजपा : विनोद पांडेय
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल, एलबी सिंह और ईडी पर झामुमो ने साधा निशाना, सुप्रियो क्या बोल गये… जानें



