अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों में चोरी का प्रयास किया। दुकानों के ताले काटे गए और एक शटर को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद से दुकानदार डरे हुए हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सुबह दुकानदारों को टूटा ताला और सामान बिखरा मिला
सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की कोशिश का पता चला। जांच के दौरान अधिकतर दुकानों का सामान सुरक्षित मिला, लेकिन चाऊमीन की दुकान से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। चोरों ने डिल्लू, अशरफ शेख, खालिद अंसारी और सोहेल गैस सर्विस की दुकानों में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
सोहेल ने बताया कैसे मिली चोरी की जानकारी
सोहेल ने कहा कि रात में दुकान बंद करके वे घर चले गए थे। सुबह लौटे तो ताला टूटा मिला। शटर उठाने पर सामान तो सही मिला, लेकिन पास की चाऊमीन दुकान से गैस सिलेंडर गायब था।
पहले भी हो चुकी है चोरी, शिकायत दर्ज नहीं हुई थी
बस स्टैंड स्थित मैगी प्वाइंट में पहले भी चोरी हुई थी, लेकिन उस समय इसकी सूचना थाने को नहीं दी गई थी। इस बार दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दे दी।
अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों से बढ़ रही परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी बस स्टैंड में तेजी से अतिक्रमण बढ़ रहा है। बाहर से आने वाले लोग सड़क किनारे झोपड़ी डालकर दुकानें लगा लेते हैं। रात में इन दुकानों के पास असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं, जिससे चोरी और अनहोनी की आशंका बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें : 62 हजार शिक्षकों की नाराजगी बढ़ी, सीएम के नाम सांसद को सौंपा ज्ञापन



