अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए 7 दिसंबर से इन खास ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। राहत की बात यह है कि दरभंगा और पटना दोनों रूट से आनंद विहार टर्मिनल तक अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सीट पाने में परेशानी नहीं होगी।
दरभंगा से चलने वाली स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर की शाम 6:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं वापसी की ट्रेन 9 दिसंबर की रात 12:05 बजे आनंद विहार से खुलेगी और 10 दिसंबर की रात तक दरभंगा पहुंच जाएगी।
पटना से चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी 7 दिसंबर की रात 8:30 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर बाद आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन 8 दिसंबर की शाम आनंद विहार से खुलेगी और अगले दिन पटना पहुंचेगी।
इसके अलावा 6, 7, 8 और 9 दिसंबर को भी पटना–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलेंगे, जिससे भीड़ का असर कम होगा।
सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि त्योहारों और बढ़ती भीड़ के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि लोगों की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

