अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2022 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की प्रोविजनल सूची आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर अपलोड कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब मेन परीक्षा तथा आगे होने वाले दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
मेन परीक्षा जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित
बीएसएससी के अनुसार, ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। मुख्य परीक्षा से पहले आयोग उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगेगा। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए आवेदन करते समय सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।
कट-ऑफ और रैंक जारी, जानें किस वर्ग की कट-ऑफ रही सबसे अधिक
आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक और रैंक की सूची भी जारी की है।
कुछ प्रमुख कट-ऑफ इस प्रकार हैं:
अनारक्षित: 80.75
अनारक्षित महिला: 75.05
अनुसूचित जाति: 73.15
अनुसूचित जनजाति: 77.90
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 71.25
ईडब्ल्यूएस: 72.20
दिव्यांग श्रेणियां: 46.55 से 73.15 के बीच
बीएसएससी ने स्पष्ट किया है कि यह सूची प्रोविजनल है और किसी भी क्लेरिकल गलती की स्थिति में संशोधन किया जा सकता है।
प्रीलिम्स परीक्षा 11 मई 2025 को हुई थी आयोजित
ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की गई थी। आयोग ने कहा कि रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है, जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
मेन परीक्षा से पहले जरूरी कदम
चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे:
अपनी कैटेगरी संबंधित दस्तावेज तैयार रखें,
आगामी नोटिफिकेशन के अनुसार मेन परीक्षा का आवेदन समय पर जमा करें,
और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हर अपडेट को ध्यान से पढ़ते रहें।
इसे भी पढ़ें : मासूमों की आह, प्रशासन की कार्रवाई और स्कूल में खलबली… जानें

