अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर में गुरुवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हो गया। इस दौरान रंगदारी मांगने वाला गुंडा राकेश कुमार के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस की निगरानी में तुरंत पटना एम्स ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है।
रंगदारी के मामले में था वांटेड
पुलिस ने बताया कि राकेश पर एक बैंककर्मी से रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप है। वह दीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। कई दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी क्योंकि वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी
जानीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राकेश मुरादपुर इलाके में देखा गया है। टीम मौके पर पहुंची तो राकेश घबरा गया और भागने लगा। रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पुलिस सतर्क हो गई और जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में राकेश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।
गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश
पुलिस का कहना है कि राकेश अकेले काम नहीं करता था। शक है कि उसके साथ कई और लोग जुड़े हैं। इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : झारखंड ACB की दिल्ली में रेड, विनय सिंह की पत्नी की खोज, बेटा कस्टडी में



