अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Noida : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में एक अस्पताल कर्मचारी महिला ने शिकायत दी है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने नहाते समय उसकी गुप्त रूप से वीडियो बना ली। महिला का कहना है कि उसी वीडियो के सहारे वह उसे डराने और दबाव बनाने लगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी शिवकुमार उससे काम के दौरान मिला था और बातचीत शुरू होने के बाद उसने उसके घर के पास किराए पर कमरा ले लिया। छह महीने पहले उसने नहाते समय वीडियो बनाई और उसे दिखाकर ब्लैकमेल किया। महिला का कहना है कि इसी डर में उसने कई बार जबरन संबंध बनाए और उसकी और भी फोटो और वीडियो ले ली गई।
घर बदलने के बाद भी नहीं मिली राहत
महिला ने बताया कि लगातार बढ़ते उत्पीड़न से तंग आकर वह अक्टूबर में घर बदलकर बिसरख क्षेत्र में रहने लगी। लेकिन आरोपी ने उसकी फोटो, वीडियो और नंबर अपने साथियों लेखराम, गुड्डू और कोमल को दे दिए। महिला का कहना है कि अब ये लोग फोन करके उसे धमका रहे हैं और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं वीडियो
पीड़िता ने बताया कि आरोपी और उसके साथी उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। महिला का कहना है कि वह खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत डरी हुई है। थानेदार विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में एनका’उंटर, गुंडे के पैर में लगी गो’ली



