Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 05:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शीतलहर नहीं, फिर भी सिहरन… जानें झारखंड के मौसम का हाल
झारखंड

शीतलहर नहीं, फिर भी सिहरन… जानें झारखंड के मौसम का हाल

December 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। कहीं तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी, तो कहीं लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। राहत की बात यह रही कि राज्य के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं बनी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर अभी भी बना हुआ है, जिसके कारण सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले कुछ दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

Advertisement Advertisement

कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई है। पलामू जिले के डालटनगंज में दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई, जबकि रांची में 700 मीटर और जमशेदपुर में 800 मीटर रिकॉर्ड की गई। बेतला क्षेत्र में घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब 9 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ठंड का असर आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दिया। किसान, मजदूर और छोटे व्यवसायी ठिठुरते हुए अपने काम करते नजर आए। सुबह के समय स्कूल और कोचिंग जाने वाले बच्चों को ठंड झेलनी पड़ी, वहीं शाम ढलते ही लोग जल्दी घरों में सिमट गए।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के लगभग सभी जिलों में सुबह के समय कोहरा या धुंध देखने को मिल रही है, जबकि दिन में आसमान साफ रहता है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक है।

डालटनगंज में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 10.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र रांची के अनुसार आज भी सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री की गिरावट हो सकती है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 16 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article नहीं रही मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां, कल होगा अंतिम संस्कार

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.