Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 08:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति के प्रयासों से आदिवासी समाज का बढ़ रहा है मान-सम्मान : सीएम
Headlines

राष्ट्रपति के प्रयासों से आदिवासी समाज का बढ़ रहा है मान-सम्मान : सीएम

December 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जनजातीय भाषा और संस्कृति को पहचान एवं सम्मान दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में आदिवासी समाज के साथ मिलकर प्रयास निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज का यह समारोह भी काफी विशेष है। क्योंकि, हमें संताली भाषा और साहित्य के विकास में साहित्यकारों तथा बुद्धिजीवियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित कर गर्व की अनुभूति हो रही है। मौका था 22वां संताली “परसी महा ” एवं ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समापन समारोह का। समारोह दिशोम जाहेर, करनडीह, जमशेदपुर में आयोजित किया गया था। सीएम हेमंत यहां बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोल रहे थे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिरकत की।

ओलचिकी लिपि से संथाली भाषा का पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार वचनबद्ध

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश में ओलचिकी लिपि से संथाली भाषा का पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। साथ ही जनजातीय भाषाओं के विकास और उसे सुरक्षित, संरक्षित और समृद्ध करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। आज संताली जैसी जनजातीय भाषाओं से आदिवासी समाज की आवाज बहुत दूर तक पहुंच रही है।

Advertisement

राष्ट्रपति की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम होगी

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज आज अगर सशक्त हो रहा है तो इसमें हमारे देश की परम आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का इसमें अहम योगदान है। राष्ट्रपति भवन में भी होने वाले कई कार्यक्रमों में आदिवासी समाज और उसकी संस्कृति, परंपरा और पहचान को प्रमुखता के साथ पेश करने का प्रयास होता रहा है। राष्ट्रपति की पहल से आदिवासी समाज का मान-सम्मान बढ़ रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति के प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम ही होगी।

पंडित रघुनाथ मुर्मू को कभी भूल नहीं सकते

मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाली भाषा और इसकी लिपि ओल-चिकी का आज अलग वजूद है तो इसमें गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू का योगदान अविस्मरणीय है। आज से सौ वर्ष पहले उन्होंने ओल चिकी के रूप में संथाली भाषा को एक अलग लिपि दी थी। ऐसे में जब तक ओल-चिकी लिपि और आदिवासी‑संताल समाज जीवित रहेगा, तब तक पंडित रघुनाथ मुर्मू अमर रहेंगे।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर लोक सभा सांसद एवं ऑल संताली राइटर्स एसोसिएशन के सलाहकार कालीपद सोरेन, ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण किस्कू, जाहेर थान कमिटी के अध्यक्ष सीआर मांझी समेत संताली समाज के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत पहुंचे बांका, मंत्री संजय की मां को दी श्रद्धांजलि

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअदाणी एंबुलेंस : सांप काटने से प्रसव तक, हर इमरजेंसी में भरोसेमंद साथी
Next Article मेहनत की मंजिल, जिम्मेदारी की शुरुआत : IIIT रांची के 370 युवा राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार

Related Posts

झारखंड

80 चेहरे, एक जश्न… BFCL में मशीनों के शोर के बीच गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे’

September 29, 2026
झारखंड

हाइवे पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का चला हंटर

September 29, 2026
Headlines

रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो

September 29, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नमो भारत ट्रेन: यात्रियों के लिए ट्रिप पास की सुविधा शुरू… जानें किसे मिलेगा फायदा

September 29, 2026

80 चेहरे, एक जश्न… BFCL में मशीनों के शोर के बीच गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे’

September 29, 2026

हाइवे पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का चला हंटर

September 29, 2026

रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो

September 29, 2026

अवैध खनन पर डीसी सख्त, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश

September 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.