Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नये साल पर एक सख्त अफसर की नरम अपील… जानें क्या
Headlines

नये साल पर एक सख्त अफसर की नरम अपील… जानें क्या

January 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
साल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : नये साल की सुबह जब लोग नए संकल्पों और नई उम्मीदों के साथ साल 2026 का स्वागत कर रहे थे, उसी समय पाकुड़ की पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी का संदेश सिर्फ औपचारिक शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रहा। यह संदेश एक जिम्मेदार अफसर की ओर से समाज के हर वर्ग, खासकर युवाओं के लिए दिल से निकली मानवीय अपील बनकर सामने आया। एसपी निधि द्विवेदी ने पाकुड़ और पूरे झारखंड के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल हमारे जीवन में नई उम्मीदें लेकर आता है, लेकिन साथ ही कुछ चुनौतियां भी देता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिंदगी में सिर्फ अच्छी खबरें ही नहीं आतीं, कठिन समय भी आता है, और दोनों को समान भाव से स्वीकार करना ही जीवन की असली समझ है।

युवाओं से नशे से दूर रहने की सीधी अपील

अपने संदेश में उन्होंने युवाओं पर विशेष ध्यान दिया। एक पुलिस अधिकारी होने के नाते उन्होंने नशे के दुष्परिणामों को करीब से देखा है। शायद यही वजह है कि उनका आग्रह औपचारिक नहीं, बल्कि एक बड़े की तरह समझाने वाला था। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उनका सही रास्ते पर होना बहुत जरूरी है। एसपी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे जीवन को भटका सकता है। उनका कहना था कि आज लिए गए छोटे-छोटे फैसले ही कल की पूरी जिंदगी की दिशा तय करते हैं।

Advertisement Advertisement

अच्छी आदतें और सही संगत ही बनाती हैं भविष्य

एसपी निधि द्विवेदी ने युवाओं को सलाह दी कि वे अच्छी आदतें अपनाएं और बुरी संगत से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि गलत संगत और गलत आदतें इंसान को गलत रास्ते पर ले जाती हैं, जबकि अनुशासन और मेहनत जीवन को आगे बढ़ाते हैं।

हल्के में न लें जीवन : एसपी

एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि जीवन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर व्यक्ति की समाज के प्रति एक जिम्मेदारी होती है। अगर हर कोई अपने कर्तव्यों को समझे और सही रास्ते पर चले, तो न सिर्फ उसका अपना भविष्य बेहतर होगा, बल्कि समाज भी सुरक्षित और मजबूत बनेगा।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ साल नहीं, झारखंड का भविष्य भी बदलेगा : कल्पना सोरेन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअलाव से लेकर साइबर अलर्ट तक… नये साल पर डीसी का संदेश… जानें
Next Article खरसावां के शहीद अब नहीं रहेंगे गुमनाम, आश्रितों को मिलेगा सम्मान : सीएम

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.