Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 10:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…
Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के महारों स्थित एक बंद क्रशर प्लांट में देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। 10 से 12 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पहले वहां तैनात नाइट गार्ड को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, फिर कई घंटों तक प्लांट में तसल्ली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश क्रशर प्लांट में लगे भारी-भरकम मोटर और कीमती लोहे के कलपुर्जे खोलकर पिकअप या गाड़ी में लादकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव और हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

कमरे में खाना बना रहा था गार्ड, मुंह पर नकाब और हाथ में हथियार लेकर घुसे

प्लांट में बीते दो महीने से ड्यूटी कर रहे नाइट गार्ड मुफिजुद्दीन शेख ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे वह अपने कमरे में खाना बना रहा था। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे 10 से 12 बदमाश अचानक कमरे में घुस आए। बदमाशों के हाथों में धारदार और भारी हथियार थे। गार्ड के मुताबिक एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर बंदूक जैसा हथियार सटा दिया, जबकि दूसरे ने उसके मुंह पर पाइप जैसा हथियार अड़ा दिया ताकि वह चीख न सके। बदमाशों ने कमरे में घुसते ही उसके साथ मारपीट की और उसे खींचते हुए बाहर ले आए।

पेड़ के नीचे हाथ-पैर बांधकर बैठाया, 4 घंटे तक गाड़ी में माल लादते रहे बदमाश

बदमाश गार्ड को घसीटते हुए प्लांट परिसर में मौजूद खैर के पेड़ के पास ले गए। वहां उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। दो हथियारबंद बदमाश पहरेदारी के लिए गार्ड के सिर पर खड़े रहे और धमकी दी कि अगर आवाज निकाली तो जान से मार देंगे। बाकी के बदमाश आराम से प्लांट के भीतर लगे बड़े मोटर और जरूरी मशीनरी को खोलने में जुट गए। रात साढ़े बारह बजे से लेकर तड़के चार बजे तक बदमाश लगातार मशीनों को खोलते रहे और उन्हें अपनी गाड़ी में लोड करते रहे। काम पूरा करने के बाद सभी आरोपी लूटे गए सामान के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर चंपत हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू

सुबह जब अन्य लोगों को घटना की भनक लगी तो उन्होंने गार्ड को बंधनमुक्त कराया और पुलिस को खबर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और पीड़ित गार्ड का बयान दर्ज किया। एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है। क्रशर प्लांट और मुख्य मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों के आने-जाने के रूट और गाड़ी का नंबर ट्रैक किया जा सके। पुलिस का कहना है कि आसपास के कबाड़ी दुकानों और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी जा रही है, जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : ‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

Related Posts

Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.