अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी के चर्चित अंश–अंशिका लापता प्रकरण में पुलिस को अहम सफलता मिली है। इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस टीम अब आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस मामले में बेहतर काम के लिए पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एडीजी मनौज कौशिक के नेतृत्व में रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और ट्राफिक एसपी राकेश सिंह ने जिम्मेदारी के साथ काम किया है।
कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता
डीजीपी ने कहा कि बच्चों को खोजने में पुलिस को काफी मेहनत की है और उनकी मेहनत रंग लाई है। कई स्तरों पर जांच की गई और हर जानकारी को गंभीरता से लिया गया। आखिरकार पुलिस की मेहनत सफल रही और मामले में गिरफ्तारी हो सकी।
आरोपियों से जारी है पूछताछ
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दंपती से पूछताछ की जा रही है। उनसे मिले इनपुट के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तार से खुलासा किया जाएगा।
मीडिया को दी जाएगी पूरी जानकारी
डीजीपी ने मीडिया के बंधुओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने इस संवेदनशील मामले को जिम्मेदारी से उठाया। साथ ही यह भी बताया कि इस प्रकरण से जुड़ी पूरी कहानी पत्रकारों को ब्रीफ की जाएगी, ताकि सही जानकारी जनता तक पहुंच सके।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : मिल गए लापता अंश-अंशिका, कहां से… जानें



