Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 03:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DGP सस्पेंड… वायरल हुआ आपत्तिजनक वीडियो
Headlines

DGP सस्पेंड… वायरल हुआ आपत्तिजनक वीडियो

January 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय के महानिदेशक रामचंद्र राव को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति और प्रशासन में हलचल तेज हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, उठे सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामचंद्र राव को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उनके सरकारी कार्यालय के अंदर के हैं। कुछ वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में अपनी कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं, जबकि कुछ अन्य वीडियो में वह सूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके कक्ष में भारतीय ध्वज और पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह भी स्पष्ट नजर आता है।

Advertisement Advertisement

आरोपों को रामचंद्र राव ने बताया फर्जी

वीडियो सामने आने के बाद रामचंद्र राव ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है और वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है।

गृह मंत्री से मिलने की कोशिश, नहीं हो सकी मुलाकात

विवाद बढ़ने के बाद रामचंद्र राव कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। हालांकि, दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी। गृह मंत्री के आवास के बाहर उन्होंने दोहराया कि यह पूरा मामला मनगढ़ंत है और सच्चाई जल्द सामने आएगी।

CCTV फुटेज होने का दावा, वीडियो एक साल पुराने

सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्ड किए गए बताए जा रहे हैं। इन वीडियो को करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि ये वीडियो फिल्म अभिनेत्री रान्या राव की गिरफ्तारी से पहले के हैं। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो इस समय ही क्यों सार्वजनिक किए गए।

रान्या राव से पारिवारिक रिश्ता भी चर्चा में

रामचंद्र राव पहले भी विवादों में रह चुके हैं। वह सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार की गई अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या राव को मार्च 2025 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पिता के पद का फायदा उठाकर सरकारी प्रोटोकॉल का गलत इस्तेमाल किया।

सरकार ने लिया सख्त फैसला, जांच के संकेत

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। माना जा रहा है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का दावोस दाव : टाटा स्टील झारखंड में निवेश करेगी 11 हजार करोड़

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 20 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article जीपीओ में लाइन में खड़े एजेंट के बैग में मारा ब्लेड, फिर…

Related Posts

Headlines

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026
Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.