Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10वीं और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका
जॉब/एजुकेशन

10वीं और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका

January 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेलवे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 22,195 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbchennai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 मार्च 2026 तय की गई है।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे के लेवल 1 के कुल 21,997 पदों को भरा जाएगा। अलग अलग रेलवे जोन में ये भर्तियां की जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
इसके साथ ही आईटीआई पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास एनसीवीटी से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र यानी NAC है, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

आयु सीमा क्या रखी गई है

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
यदि उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में शामिल होता है, तो इसमें से 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, पूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर यह पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए चयन चार चरणों में किया जाएगा।

पहले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT देनी होगी।
CBT में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET के लिए बुलाया जाएगा।

PET पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
इसके बाद मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

CBT परीक्षा में क्या होता है

CBT परीक्षा में उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवार की बुनियादी योग्यता और ज्ञान का मूल्यांकन करना होता है।

PET में क्या होता है

शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों की दौड़ और शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है।
PET पास करना अंतिम चयन के लिए जरूरी होता है।

कितना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
सभी पद वेतन मैट्रिक्स के लेवल 1 में रखे जाएंगे।

शुरुआती बेसिक वेतन 18,000 रुपये प्रति माह होगा।
इसके अलावा महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन कहां और कैसे करें

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbchennai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी सभी जानकारी सही भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

इसे भी पढ़ें : यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूपीएससी इंजीनियरिंग प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
Next Article NCP विधायक दल की नेता बनीं सुनेत्रा पवार, आंसुओं के बीच होगा राजतिलक

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026
जॉब/एजुकेशन

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026
जॉब/एजुकेशन

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.