Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुंबई मेट्रो में बंपर भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी और 50+ उम्र वालों को भी मौका
जॉब/एजुकेशन

मुंबई मेट्रो में बंपर भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी और 50+ उम्र वालों को भी मौका

February 9, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भर्ती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : Mumbai Metro Rail Corporation Limited (MMRCL) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में स्थिर नौकरी की तलाश कर रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए 50 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवारों को भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पद भरे जाएंगे।

पदों का विवरण

भर्ती में शामिल पद इस प्रकार हैं

  • जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – 1 पद

  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) – 1 पद

  • डिप्टी इंजीनियर (सिविल) – 1 पद

  • डिप्टी इंजीनियर (S&T) – 1 पद

  • जूनियर इंजीनियर-II (S&T) – 1 पद

  • असिस्टेंट (IT)-I – 1 पद

सैलरी और नियुक्ति का प्रकार

अलग अलग पदों के अनुसार सैलरी 34,020 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये प्रति माह तक तय की गई है।

कुछ पदों पर नियुक्ति नियमित या डेप्युटेशन आधार पर की जाएगी, जबकि कुछ पद पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगे।

पदों के अनुसार सैलरी विवरण

  • जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक)
    सैलरी 1,20,000 से 2,80,000 रुपये प्रतिमाह
    नियुक्ति प्रकार रेगुलर या डेप्युटेशन

  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST)
    सैलरी 70,000 से 2,00,000 रुपये प्रतिमाह
    नियुक्ति प्रकार कॉन्ट्रैक्ट या डेप्युटेशन

  • डिप्टी इंजीनियर (सिविल)
    सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपये प्रतिमाह
    नियुक्ति प्रकार कॉन्ट्रैक्ट या डेप्युटेशन

  • डिप्टी इंजीनियर (S&T)
    सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपये प्रतिमाह
    नियुक्ति प्रकार कॉन्ट्रैक्ट या डेप्युटेशन

  • जूनियर इंजीनियर-II (S&T)
    सैलरी 35,280 से 67,920 रुपये प्रतिमाह
    नियुक्ति प्रकार कॉन्ट्रैक्ट

  • असिस्टेंट (IT)-I
    सैलरी 34,020 से 64,310 रुपये प्रतिमाह
    नियुक्ति प्रकार कॉन्ट्रैक्ट

जनरल मैनेजर पद की योग्यता और आयु सीमा

जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।

इसके साथ IRSEE SAG या NF-SAG स्तर या संबंधित क्षेत्र में लगभग 18 वर्षों का अनुभव जरूरी है।
इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गई है।

असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद की योग्यता

असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है।

साथ ही 7 से 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

डिप्टी इंजीनियर (सिविल) पद की योग्यता

डिप्टी इंजीनियर (सिविल) पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री होना जरूरी है।

उम्मीदवार के पास सीनियर सुपरवाइजर के रूप में 4 साल का अनुभव या जूनियर स्केल में 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।

डिप्टी इंजीनियर (S&T) पद की योग्यता

इस पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक या डिप्लोमा होना चाहिए।

साथ ही लगभग 5 से 6 वर्षों का अनुभव अनिवार्य है।

जूनियर इंजीनियर-II (S&T) पद की योग्यता

इस पद के लिए बीई या बीटेक या संबंधित डिप्लोमा जरूरी है।

उम्मीदवार के पास 8 से 9 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।

असिस्टेंट (IT)-I पद की योग्यता

असिस्टेंट (IT)-I पद के लिए आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में बीई डिग्री या बीएससी आईटी, बीएससी कंप्यूटर या बीसीए होना चाहिए।

इसके साथ हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग और आईटी से जुड़ी जानकारी होना जरूरी है।

ग्रेजुएशन के बाद आईटी क्षेत्र में कम से कम 2 वर्षों का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार सबसे पहले recruitment.mmrcl.com वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर MMRCL Recruitment Advertisement 2026-01 लिंक खोलें।

अब वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।

इसके साथ रिज्यूम और वर्तमान सैलरी स्लिप भी अपलोड करनी होगी।

फॉर्म पूरा भरने के बाद ऑनलाइन सबमिट करना जरूरी है।

सरकारी कर्मचारी उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना

जो उम्मीदवार पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, नवीनतम रिज्यूम, फोटो और सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (HR),
MMRCL लाइन 3 ट्रांजिट ऑफिस,
ई ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
बांद्रा ईस्ट, मुंबई
के पते पर भेजनी होंगी।

इसे भी पढ़ें : आरजेडी में खुला संग्राम : तेज प्रताप बोले- “मैं बच्चा नहीं, चचा हूं”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआरजेडी में खुला संग्राम : तेज प्रताप बोले- “मैं बच्चा नहीं, चचा हूं”
Next Article ग्रेड A में कौन-कौन, जानिए BCCI की नई पुरुष और महिला कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026
जॉब/एजुकेशन

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026
जॉब/एजुकेशन

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.