Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 10:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एसपी रीष्मा रमेशन के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट
Headlines

एसपी रीष्मा रमेशन के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट

February 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : पलामू जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एसपी रीष्मा रमेशन के नाम पर किसी शातिर ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। इस फर्जी नंबर से लोगों को मैसेज कर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही इसकी जानकारी एसपी तक पहुंची, उन्होंने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया।

इस नंबर से हो रहा है संपर्क

जानकारी के मुताबिक 7061147269 नंबर से एसपी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इसी नंबर से कुछ लोगों को मैसेज भी भेजे गए हैं। एसपी ने साफ कहा है कि यह नंबर उनका नहीं है और न ही इस नंबर से भेजे जा रहे किसी मैसेज से उनका कोई लेना-देना है। उन्होंने लोगों से कहा है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें।

Advertisement

एसपी

हो सकती है ठगी की कोशिश

पुलिस को शक है कि फर्जी अकाउंट बनाकर किसी तरह की ठगी की योजना हो सकती है। अक्सर साइबर अपराधी बड़े अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में लेते हैं और फिर पैसे या निजी जानकारी मांगते हैं। हालांकि अभी तक किसी से ठगी होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है।

मुख्यालय और सीनियर अफसरों को दी सूचना

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत इसकी जानकारी झारखंड पुलिस मुख्यालय, उपायुक्त, डीआईजी पलामू और अन्य वरीय अधिकारियों को दे दी है। साथ ही पूरे जिले में सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

लोगों से साफ अपील… सतर्क रहें

एसपी ने कहा है कि अगर इस नंबर से किसी को कॉल या मैसेज आए तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें। किसी भी तरह का ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी साझा न करें। अगर पैसे की मांग की जाए तो बिल्कुल भी प्रतिक्रिया न दें।

साइबर टीम जुटी जांच में

पुलिस की साइबर टीम इस नंबर की जांच में जुट गई है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द फर्जी अकाउंट बनाने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि आज के समय में साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है।

इसे भी पढ़ें : बच्चों के निवाले पर डाका, फिर डीसी का प्रिंसिपल पर कड़ा एक्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबच्चों के निवाले पर डाका, फिर डीसी का प्रिंसिपल पर कड़ा एक्शन
Next Article अचानक उल्टी और दस्त से छटपटाने लगे 25 से ज्यादा बच्चे… जानें

Related Posts

Headlines

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026
Headlines

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026
झारखंड

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026

मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.