अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ नगर पालिका आम निर्वाचन की मतगणना रामगढ़ कॉलेज के कंट्रोल हॉल में जिला प्रशासन की निगरानी में जारी है। सुबह से ही माहौल गर्म है। समर्थक बाहर इंतजार कर रहे हैं और हर राउंड के बाद अंदर से आने वाले आंकड़ों पर नजर टिकी है।
दोपहर 2 बजे तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक के रुझानों में कुसुमलता कुमारी 6984 वोट के साथ आगे चल रही हैं। उनके ठीक पीछे प्रिया कुमारी हैं, जिन्हें अब तक 6332 मत मिले हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है और मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।
कुसुमलता कुमारी को कांग्रेस का समर्थन हासिल है, जबकि प्रिया कुमारी को भाजपा का समर्थन मिला है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि दो राजनीतिक खेमों के बीच भी माना जा रहा है।
बाकी उम्मीदवारों की स्थिति
अध्यक्ष पद इस बार आदिवासी महिला के लिए अनारक्षित है। कुल 9 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। अब तक मिले मतों के अनुसार:
- रेणु देवी को 2502 वोट
- अनिता कुमारी को 2340 वोट
- सुरपति देवी को 1646 वोट
- अर्पण कुमारी को 1450 वोट
- रेणु कुमारी को 1239 वोट
- उमा कुमारी को 706 वोट
- पूजा देवी को 497 वोट
इन आंकड़ों से साफ है कि मुख्य मुकाबला कुसुमलता और प्रिया के बीच सिमटता जा रहा है।
वार्डों में भी साफ हो रही तस्वीर
अध्यक्ष पद के साथ साथ वार्ड पार्षदों की तस्वीर भी लगभग साफ हो चुकी है। कई वार्डों में नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
- वार्ड नंबर 1 से विशेश्वर कुमार बेदिया
- वार्ड नंबर 2 से मुंशी मांझी
- वार्ड नंबर 3 से जयनारायण साव
- वार्ड नंबर 4 से अरुण कुमार कुशवाहा
- वार्ड नंबर 5 से पवन कुमार यादव
- वार्ड नंबर 6 से संदीप कुमार
- वार्ड नंबर 7 से अविनाश उपाध्याय
- वार्ड नंबर 8 से राहुल कुमार
- वार्ड नंबर 10 से लक्ष्मी देवी
- वार्ड नंबर 11 से फरहद अनिश
- वार्ड नंबर 13 से रंजीत कुमार
इन वार्डों में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों ने बाहर जश्न भी शुरू कर दिया है।
अंतिम नतीजे का इंतजार
फिलहाल कुसुमलता कुमारी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन मतगणना अभी जारी है। हर राउंड के साथ तस्वीर बदल भी सकती है। अब सबकी नजर अंतिम घोषणा पर है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर रामगढ़ नगर पालिका की कमान किसके हाथ में जाती है।
इसे भी पढ़ें : रामगढ़-रांची बॉर्डर पर नकली शराब का अड्डा बेनकाब, माल जब्त

