Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 02:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़-रांची बॉर्डर पर नकली शराब का अड्डा बेनकाब, माल जब्त
Headlines

रामगढ़-रांची बॉर्डर पर नकली शराब का अड्डा बेनकाब, माल जब्त

February 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शराब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ और रांची की सीमा पर अवैध शराब के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामगढ़ और रांची जिला उत्पाद विभाग की टीम ने एक निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में खाली बोतलें, लेबल, कार्टन और पैकेजिंग मशीन जब्त की है। शुरुआती जांच में साफ संकेत मिल रहे हैं कि यहां नकली या अवैध शराब की पैकिंग की तैयारी चल रही थी।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र के तालाटांड़, श्मशान रोड के पास एक अधबने मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। मकान एस्बेस्टस शीट से ढका हुआ था और बाहर से देखने पर सामान्य लग रहा था। टीम जब मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। अलग-अलग ब्रांड की सैकड़ों खाली बोतलें करीने से रखी मिलीं। साथ ही लेबल, ढक्कन, कार्टन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बड़ी मात्रा में बरामद हुआ।

किन-किन ब्रांड की बोतलें मिलीं

जब्त सामानों में प्रमुख रूप से 180 एमएल की शराब की खाली पीईटी बोतलें शामिल हैं। इनमें:

  • Royal Challenge Whisky की 80 पेटी
  • Black Dog Whisky की 59 पेटी
  • Signature Whisky की 1 पेटी

इसके अलावा Imperial Blue समेत अन्य ब्रांड के कुल 15 बंडल लेबल, 5 पेटी ढक्कन, 15 बंडल खाली कार्टन, 4 पेटी कार्टन सीलिंग टेप और एक पंचिंग मशीन भी बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री मिलने से यह अंदेशा मजबूत हो गया है कि यहां नकली शराब तैयार कर उसे नामी ब्रांड के रूप में बाजार में उतारने की योजना थी।

तस्करी की भी आशंका

उत्पाद विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ पैकेजिंग का ठिकाना था। संभावना है कि शराब कहीं और तैयार की जाती हो और यहां उसे ब्रांडेड बोतलों में भरकर बाजार में सप्लाई किया जाता हो। रामगढ़ और रांची की सीमा पर लोकेशन होने की वजह से तस्करी आसान हो सकती थी। फिलहाल इस मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मकान किसका है और यहां गतिविधि कब से चल रही थी, इसकी भी जांच चल रही है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

रामगढ़ उत्पाद बल ने सभी सामान को जब्त कर सुरक्षित रख लिया है। उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, पैकेजिंग और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे धंधे में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में निगरानी और सख्त की जा रही है ताकि दोबारा ऐसी गतिविधि पनप न सके।

इसे भी पढ़ें : जब कैमरा चला तो जाग उठा शहर, ‘बंधुआ विहार 2’ में चमक रहा लोकल टैलेंट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCBSE का बड़ा फैसला: 2026 से कक्षा 6 में तीसरी भाषा अनिवार्य
Next Article हिमाचल की एक ‘ट्रिप’ से शुरू हुआ रांची में LSD का गंदा खेल, नीदरलैंड से आया धीमा जहर

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.