Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 17 March, 2026 • 02:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज होगी गश्ती, मजबूत होगी सुरक्षा : DC-SP ने 14 नई गाड़ियों को दिखाई हरि झंडी
Headlines

तेज होगी गश्ती, मजबूत होगी सुरक्षा : DC-SP ने 14 नई गाड़ियों को दिखाई हरि झंडी

March 16, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Koderma (Aftab Alam) : कोडरमा जिले के कई दूरदराज गांव ऐसे हैं, जहां रात के सन्नाटे में अगर कोई अनहोनी हो जाए तो पुलिस के पहुंचने में कभी-कभी लंबा वक्त लग जाता था। कच्ची सड़कों, लंबी दूरी और सीमित संसाधनों के कारण पुलिस की गश्ती हर जगह उतनी तेज नहीं हो पाती थी। लेकिन अब तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। झारखंड सरकार की पहल पर कोडरमा पुलिस को 14 नए बोलेरो वाहन मिले हैं। इन वाहनों के जरिए अब पुलिस की पहुंच और तेज होगी, खासकर उन इलाकों तक जहां अब तक पुलिस की गाड़ी कम ही दिखाई देती थी। सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस कार्यालय से डीसी ऋतुराज और एसपी अनुदीप सिंह ने इन वाहनों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। जैसे ही एक-एक कर नई गाड़ियां परिसर से बाहर निकलीं, पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद लोगों के चेहरे पर भी संतोष की झलक दिखाई दी।

Advertisement Advertisement

सुरक्षा की उम्मीद लेकर गांवों की ओर बढ़ीं गाड़ियां

इन वाहनों को जिले के अलग-अलग थानों में भेजा जाएगा। कोडरमा और तिलैया थाना को दो-दो वाहन मिले हैं, जबकि बाकी थानों को एक-एक वाहन दिया गया है। दरअसल, जिले के कई ग्रामीण इलाके ऐसे हैं जहां छोटी-छोटी घटनाओं की सूचना मिलने पर भी पुलिस को पहुंचने में समय लग जाता था। ऐसे में नए वाहनों से अब गश्ती तेज होगी और पुलिस किसी भी सूचना पर पहले से ज्यादा तेजी से मौके तक पहुंच सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गश्ती मजबूत होने से अपराधियों पर भी दबाव बनेगा और लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।

एसपी बोले- घटना की सूचना पर अब और तेजी से पहुंचेगी पुलिस

पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिलों को नए वाहन उपलब्ध कराना पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के मिलने से पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी और किसी भी घटना की सूचना मिलते ही टीम पहले से अधिक तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। एसपी ने बताया कि इन वाहनों का उपयोग संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, अपराधियों की धरपकड़, छापेमारी अभियान और विधि-व्यवस्था से जुड़ी ड्यूटी के दौरान किया जाएगा। त्योहारों, विशेष अभियानों और आकस्मिक परिस्थितियों में भी इन वाहनों की अहम भूमिका होगी। साथ ही आपातकालीन सेवा 112 की प्रतिक्रिया भी पहले से तेज हो सकेगी।

डीसी ने कहा- पुलिस की पहुंच बढ़ेगी, लोगों का भरोसा भी

डीसी ऋतुराज ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस को सुरक्षा और निगरानी के काम में काफी सहूलियत होगी। खासकर दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचने में आसानी होगी, जिससे पुलिसिंग को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सरकार को कई प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें जिले के प्रमुख एंट्री प्वाइंट और महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है, ताकि जिले में निगरानी व्यवस्था और बेहतर हो सके।

आधुनिक तकनीक से लैस हैं गाड़ियां

कोडरमा पुलिस को मिले इन गाड़ियों में आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। सभी गाड़ियों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम और वायरलेस सेट लगाए गए हैं, जो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सीधे जुड़े रहेंगे। इससे पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत निर्देश भी दिए जा सकेंगे। खासकर ग्रामीण और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और अपराध पर तुरंत कार्रवाई करने में ये वाहन अहम भूमिका निभाएंगे।

सायरन की आवाज से बढ़ेगा भरोसा

गांवों में जब पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनाई देता है तो लोगों के मन में एक अलग तरह का भरोसा पैदा होता है। अब उम्मीद की जा रही है कि इन नई गाड़ियों के साथ यह भरोसा और मजबूत होगा।

इसे भी पढ़ें : बंद घर में सेंधमारी कर जमीन में गाड़ दिया था सारा माल, कैसे खुला राज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंद घर में सेंधमारी कर जमीन में गाड़ दिया था सारा माल, कैसे खुला राज… जानें
Next Article नल सूखे, टंकी खाली… रांची की इस सोसाइटी में पानी को तरस रहे 1100 लोग

Related Posts

Headlines

नल सूखे, टंकी खाली… रांची की इस सोसाइटी में पानी को तरस रहे 1100 लोग

March 17, 2026
Headlines

बंद घर में सेंधमारी कर जमीन में गाड़ दिया था सारा माल, कैसे खुला राज… जानें

March 16, 2026
Headlines

बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, नीतीश-नवीन अब सांसद

March 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नल सूखे, टंकी खाली… रांची की इस सोसाइटी में पानी को तरस रहे 1100 लोग

March 17, 2026

तेज होगी गश्ती, मजबूत होगी सुरक्षा : DC-SP ने 14 नई गाड़ियों को दिखाई हरि झंडी

March 16, 2026

बंद घर में सेंधमारी कर जमीन में गाड़ दिया था सारा माल, कैसे खुला राज… जानें

March 16, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, नीतीश-नवीन अब सांसद

March 16, 2026

तेज हवा में उड़ते शेड और हिलते होर्डिंग, क्या बड़े हादसे का इंतजार कर रहा शहर

March 16, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.