Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 11:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर
Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ शहर के व्यस्त चट्टी बाजार स्थित गुईया पोखर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तालाब में तैर रही पनडुब्बी चिड़िया को गुलेल से मारने के बाद उसे निकालने पानी में उतरा एक युवक गहरे पानी में समा गया। देखते ही देखते वह आंखों के सामने ओझल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन ने युवक की तलाश के लिए बारी-बारी से पांच गोताखोरों को पानी में उतारा, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। हैरानी की बात यह है कि देर शाम तक न तो युवक का शव मिल पाया और न ही उसकी पहचान हो सकी है।

गुलेल से चिड़िया पर साधा था निशाना, निकालने कूदा तो गहरे पानी में फंसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे चार युवक घूमते हुए गुईया पोखर के पास पहुंचे थे। चारों तालाब किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में तैर रही पनडुब्बी चिड़िया पर पड़ी। युवकों में से एक ने जेब से गुलेल निकाली और सटीक निशाना साधते हुए चिड़िया पर पत्थर चला दिया। चोट लगते ही चिड़िया पानी में छटपटाकर गिर पड़ी। इसके बाद शिकार को बाहर निकालने की होड़ में चारों में से एक युवक अपने कपड़े उतारकर सीधे तालाब में कूद गया। उसे शायद इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस तालाब में वह उतर रहा है, वह कितना गहरा है। जैसे ही वह आगे बढ़ा, उसका पैर फिसल गया और वह गहरे दलदल और पानी में खिंचता चला गया। बाहर खड़े उसके साथी जब तक कुछ समझ पाते, युवक पानी के भीतर समा चुका था।

पुलिस ने पांच गोताखोरों को पानी में उतारा

दोपहर करीब डेढ़ बजे जब युवक पानी से बाहर नहीं निकला, तो साथ आए युवकों के होश उड़ गए। आसपास के लोगों ने जब शोर सुना तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर एक गोताखोर का इंतजाम कर उसे पोखर में उतारा गया। जब काफी मशक्कत के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला, तो प्रशासन ने चार और गोताखोरों को बुलाया। पांचों गोताखोर कई घंटों तक तालाब के अलग-अलग कोनों में युवक को तलाशते रहे, लेकिन पानी अधिक गहरा और मटमैला होने की वजह से उनका प्रयास सफल नहीं हो सका।

देर शाम तक चला सर्च ऑपरेशन

हादसे के बाद से ही तालाब किनारे लोगों का भारी जमावड़ा लगा रहा। शाम ढलने तक गोताखोरों की टीम पानी में युवक की खोजबीन में जुटी रही, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आने लगीं। सबसे बड़ी मुश्किल यह रही कि घटना के समय युवक के साथ मौजूद उसके साथी मौके से फरार हो गए, जिसकी वजह से डूबे हुए युवक का नाम या पता सामने नहीं आ पाया। देर शाम तक न तो युवक का शव मिल सका था और न ही कोई परिजन सामने आया। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता युवकों की जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि उसकी शिनाख्त की जा सके।

इसे भी पढ़ें : रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें
Next Article दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

Related Posts

Headlines

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
Headlines

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
राशिफल

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.