Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नल सूखे, टंकी खाली… रांची की इस सोसाइटी में पानी को तरस रहे 1100 लोग
Headlines

नल सूखे, टंकी खाली… रांची की इस सोसाइटी में पानी को तरस रहे 1100 लोग

March 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के गेतलातू स्थित गौतम ग्रीन सिटी इन दिनों एक ऐसी परेशानी से जूझ रही है, जिसे शहर में रहने वाला शायद ही कोई झेलना चाहे। यहां पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। करीब 1100 लोगों वाली इस सोसाइटी में नल सूखे पड़े हैं और पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग परेशान हैं।

सुबह की शुरुआत अब यहां चाय या अखबार से नहीं, बल्कि पानी की तलाश से होती है। कोई जार का पानी खरीद रहा है तो कोई पास के इलाके से किसी तरह पानी की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement Advertisement

बच्चों की दिनचर्या सबसे ज्यादा प्रभावित

सोसाइटी में रहने वाले परिवारों के लिए सबसे ज्यादा चिंता बच्चों को लेकर है। कई बच्चों को बिना नहाए ही स्कूल जाना पड़ रहा है। एक अभिभावक ने कहा, “बच्चों को समझाना पड़ रहा है कि आज भी बिना नहाए ही स्कूल जाना होगा। छोटे बच्चे बार-बार पूछते हैं कि पानी कब आएगा।”

दफ्तर जाने वाले लोग भी परेशान

पानी नहीं होने की वजह से कामकाजी लोगों की दिनचर्या भी बिगड़ गई है। सुबह-सुबह नहाने और तैयार होने की जगह लोग अब पानी जुटाने में लगे रहते हैं। कई लोग बिना नहाए ही दफ्तर जाने को मजबूर हैं। सोसाइटी के एक शख्स ने बताया, “सुबह उठते ही सबसे पहले यही सोचना पड़ता है कि आज पानी कहां से लाएं। फिर उसी हिसाब से दिन की शुरुआत करनी पड़ती है।”

जार के पानी से चल रहा काम

पीने और खाना बनाने के लिए फिलहाल लोग बाजार से जार का पानी खरीदकर काम चला रहे हैं। लेकिन लगातार जार खरीदना हर परिवार के लिए आसान नहीं है। खर्च भी बढ़ रहा है और परेशानी भी। कुछ परिवारों ने तो बाल्टियों में पानी जमा करके जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

पाइप फटने से आई यह परेशानी

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बूटी मोड़ स्थित पीतांबरा पैलेस के पास पीएचईडी विभाग की वाटर सप्लाई लाइन का पाइप फट गया है। पाइप से लगातार पानी बह रहा है, लेकिन उसे ठीक करने की दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि एक तरफ पानी सड़कों पर बह रहा है और दूसरी तरफ सोसाइटी के लोग एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।

एसडीएम को दी गई जानकारी

सोसाइटी में रहने वाले रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सह वकील केके राय ने इस समस्या की जानकारी रांची सदर एसडीएम कुमार रजत को दी है। एसडीएम ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद लोग अब भी इंतजार में हैं कि कब पाइप की मरम्मत होगी और नलों में फिर से पानी आएगा।

टैंकर से पानी देने की मांग

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि अगर पाइप ठीक होने में समय लगता है तो प्रशासन को तुरंत टैंकर से पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें : तेज होगी गश्ती, मजबूत होगी सुरक्षा : DC-SP ने 14 नई गाड़ियों को दिखाई हरि झंडी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेज होगी गश्ती, मजबूत होगी सुरक्षा : DC-SP ने 14 नई गाड़ियों को दिखाई हरि झंडी
Next Article राशिफल @ 17 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

अन्य खबरें

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026
हेल्थकेयर

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.