Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 05:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार दिवस पर ‘शक्ति उत्सव’, 250 समाजसेवियों को सम्मान
बिहार

बिहार दिवस पर ‘शक्ति उत्सव’, 250 समाजसेवियों को सम्मान

March 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार दिवस के मौके पर विधान परिषद के उपसभागार में वार्मथलव संस्था ने अपने ग्रैंड लॉन्च के साथ ‘शक्ति उत्सव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसे पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि समाज में काम कर रहीं महिलाओं के बीच जाकर मनाया गया।

250 समाजसेवियों को मिला ‘बिहार शक्ति सम्मान’

कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग जिलों से आई करीब 250 महिला समाजसेवियों को ‘बिहार शक्ति सम्मान’ से नवाजा गया। ये सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में पहले से सक्रिय हैं और समाज में बदलाव लाने का काम कर रही हैं। संस्था ने इन्हें अपने अभियान से जोड़कर एक मजबूत नेटवर्क बनाने की शुरुआत की है।

मासिक धर्म पर जागरूकता बनेगा मुख्य फोकस

वार्मथलव संस्था की संस्थापिका प्रिया शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में संस्था बिहार के हर जिले में मासिक धर्म को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत सेनेटरी पैड का वितरण किया जाएगा और महिलाओं व किशोरियों के बीच खुलकर संवाद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में मासिक धर्म को लेकर झिझक और संकोच है, जिसे खत्म करना जरूरी है। संस्था का लक्ष्य है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूक बनें और बिना झिझक इस विषय पर बात कर सकें।

“यह सिर्फ संस्था नहीं, एक सोच है”

प्रिया शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि यह सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि एक सोच है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत उन महिलाओं के साथ की गई है जो पहले से सशक्त हैं, ताकि उनके जरिए यह संदेश और तेजी से समाज तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन महिलाओं के साथ मिलकर पूरे बिहार में इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

चैत्र नवरात्रि के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इनमें विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और एमएलसी संजय पासवान, रेडियो जॉकी अंजली सिंह, आईईएस अधिकारी शशांक शेखर, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ दयानिधि शर्मा, डॉ अनामिका, डॉ वंदना मिश्रा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

महिलाओं की झिझक तोड़ने की पहल

कार्यक्रम का मकसद सिर्फ सम्मान देना नहीं था, बल्कि एक ऐसे मुद्दे पर खुलकर बात करना था जिस पर आज भी समाज में चुप्पी रहती है। वार्मथलव संस्था की यह पहल महिलाओं के बीच आत्मविश्वास बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : जंग की आग भारत तक, पेट्रोल से जोमैटो तक महंगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिजी स्कूलों की मनमानी फीस पर कसा शिकंजा
Next Article डिप्टी सीएम विजय सिन्हा एक्शन मोड में, जलजमाव पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान

Related Posts

Headlines

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026
बिहार

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026
बिहार

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.