Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 10:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंगला जुलूस में पथराव के बाद एक्शन में पुलिस, दो मास्टरमाइंड को दबोचा
Headlines

मंगला जुलूस में पथराव के बाद एक्शन में पुलिस, दो मास्टरमाइंड को दबोचा

March 25, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : रामनवमी के मौके पर बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गोरहर इलाके के तुईयो गांव में मंगला जुलूस के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया। जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

बिना अनुमति निकला जुलूस, तय रास्ते से हटने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को बिना अनुमति जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल लोग तय किए गए रास्ते से हटकर लेवड़ा जमुआ की ओर जाने लगे। मौके पर मौजूद दंडाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ने लोगों को समझाने की कोशिश की कि वे तय रूट पर ही चलें।

अचानक शुरू हुआ पथराव, मची अफरातफरी

समझाने के दौरान ही जुलूस में शामिल कुछ लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पत्थर चलाने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को खदेड़कर हालात को काबू में किया।

वीडियो से पहचान, दर्ज हुआ केस

घटना के बाद पुलिस ने मौके के वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की। इस मामले में गोरहर थाना में केस दर्ज किया गया है। कुल 41 नामजद और 240 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार

बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने छापेमारी कर दो मुख्य साजिशकर्ताओं उतीम महतो और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

पुलिस ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। कोई भी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

शांति बनाए रखने की अपील

हजारीबाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रामनवमी जैसे पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अगर कुछ संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की भी अपील की है ताकि इलाके में शांति बनी रहे।

इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार हाइवा ने ली मजदूर की जान, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेज रफ्तार हाइवा ने ली मजदूर की जान, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा
Next Article राशिफल @ 26 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.