अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : भुरकुंडा के शास्त्री चौक स्थित शीन गैस एजेंसी में गुरुवार को रसोई गैस को लेकर एक महिला ने जमकर बवाल किया। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने कर्मचारियों पर पत्थर से हमला करने की कोशिश तक कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की सूझबूझ से बड़ा मामला टल गया।
गैस को लेकर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक महिला गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंची थी। उसने घर में गैस खत्म होने की बात कहते हुए तुरंत सिलेंडर देने की मांग की। एजेंसी के कर्मचारियों ने उसे समझाया कि गैस की कोई कमी नहीं है और उसने 13 मार्च को बुकिंग की है। तय समय पर ही सिलेंडर की डिलीवरी होगी।
समझाने पर भी नहीं मानी, गुस्से में खो बैठी आपा
कर्मचारियों की बात सुनने के बजाय महिला तुरंत गैस देने की जिद पर अड़ी रही। जब कर्मचारियों ने नियम के अनुसार इंतजार करने को कहा तो वह गुस्से में आगबबूला हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पास में रखा पत्थर उठा लिया और कर्मचारियों की ओर दौड़ पड़ी। इस दौरान एजेंसी में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने संभाला, पुलिस को दी गई सूचना
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए महिला को पकड़ लिया और स्थिति को बिगड़ने से बचाया। इसके बाद एजेंसी कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया।
एजेंसी संचालक ने दी सफाई
गैस एजेंसी संचालक ने साफ कहा कि इलाके में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार समय पर सिलेंडर दिया जा रहा है।
पुलिस की समझदारी से टला बड़ा विवाद
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला को शांत कर वापस भेज दिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से मामला बढ़ने से बच गया और एजेंसी में कामकाज फिर सामान्य हो गया।
इसे भी पढ़ें : जंगली हाथियों का तांडव, एक ही रात महिला और युवक को कुचल डाला



