Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 07:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 70 लाख के बिल पर ‘एक लाख का खेल’, JE को जाना पड़ा जेल
Headlines

70 लाख के बिल पर ‘एक लाख का खेल’, JE को जाना पड़ा जेल

March 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जेई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mirzapur (UP) : मीर्जापुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने सिंचाई विभाग के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई छोटा सखौरा स्थित बाणसागर कॉलोनी में की गई। जैसे ही टीम ने आरोपी को पकड़ा, विभाग में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुसाफिर सिंह यादव के रूप में हुई है। वह चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नई बाजार का रहने वाला है और बाणसागर परियोजना खंड-पांच में तैनात था।

70 लाख का बिल पास कराने के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के मेजा निवासी ठेकेदार दीपक कुमार का करीब 70 लाख रुपये का बिल विभाग में लंबित था। इस बिल को पास कराने के बदले जेई ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने पहले तो मामला समझने की कोशिश की, लेकिन जब रिश्वत की मांग पर दबाव बढ़ा तो उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी।

auto

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

ठेकेदार ने 23 मार्च को एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया। तय रणनीति के तहत ठेकेदार को केमिकल लगे नोट दिए गए। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही ठेकेदार जेई के आवास पर पहुंचा और उसने पैसे दिए, टीम पहले से ही आसपास मौजूद थी।

रंगे हाथ दबोचा गया आरोपी

जैसे ही जेई ने पैसे लिए, टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जांच में नोटों पर लगे केमिकल की पुष्टि भी हुई, जिससे रिश्वत लेने की बात साफ हो गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में चर्चा का माहौल बन गया।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने गुरुवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला बड़े भुगतान के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा है और इसकी जांच आगे भी जारी रहेगी। टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कोई शामिल तो नहीं है।

इसे भी पढ़ें : हत्या के आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहत्या के आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली
Next Article गैस नहीं मिला तो महिला ने किया बवाल, पत्थर उठाकर…

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.