Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 05:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ग्लोबल अनुभव और डिजिटल ताकत का अनोखा संगम… जानें क्या
बिजनेस

ग्लोबल अनुभव और डिजिटल ताकत का अनोखा संगम… जानें क्या

March 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जियो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Mumbai : मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ग्लोबल बीमा कंपनी एलियांज़ के संयुक्त उद्यम Allianz Jio Reinsurance ने भारत में अपना कारोबार शुरू कर दिया है। कंपनी को 12 मार्च 2026 को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण से अंतिम मंजूरी मिली थी, जिसके बाद अब ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

क्या काम करेगी यह कंपनी

यह कंपनी सीधे ग्राहकों को बीमा नहीं देगी, बल्कि बीमा कंपनियों को सुरक्षा देने का काम करेगी। आसान भाषा में समझें तो जब बीमा कंपनियों पर बड़ा जोखिम आता है, तब रीइंश्योरेंस कंपनियां उनका सहारा बनती हैं। Allianz Jio Re का मकसद भारतीय बीमा कंपनियों को बेहतर जोखिम प्रबंधन की सुविधा देना है, ताकि बड़े दावों के समय कंपनियों पर दबाव कम हो।

जियो और एलियांज की ताकत का मेल

इस संयुक्त उद्यम में जियो फाइनेंशियल अपनी मजबूत डिजिटल पहुंच और भारत में बड़ा नेटवर्क लेकर आई है। वहीं एलियांज़ अपनी वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता और अनुभव के साथ जुड़ी है। दोनों कंपनियों का मानना है कि इस साझेदारी से भारत के बीमा सेक्टर को नई मजबूती मिलेगी और कंपनियों को जोखिम संभालने में मदद मिलेगी।

क्या बोले कंपनी के अधिकारी

जियो फाइनेंशियल के एमडी और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि यह साझेदारी आगे चलकर बीमा क्षेत्र में बड़े विस्तार की दिशा में पहला कदम है। एलियांज़ के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि यह संयुक्त उद्यम भारत के लिए लंबे समय तक काम करने वाले रीइंश्योरेंस समाधान तैयार करेगा।

सोनिया रावल संभालेंगी कमान

कंपनी की कमान सोनिया रावल को सौंपी गई है, जिन्हें Allianz Jio Re का सीईओ बनाया गया है। उनके नेतृत्व में कंपनी भारत में अपने कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

‘Insurance for All’ लक्ष्य को मिलेगा बल

कंपनी का कहना है कि देश में 2047 तक हर व्यक्ति को बीमा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में रीइंश्योरेंस सेक्टर को मजबूत करना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई कंपनी के आने से बीमा बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कंपनियों को ज्यादा सुरक्षित तरीके से काम करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा की तस्वीर बदलने उतरा जियो, बिहार-झारखंड में AI की नई शुरुआत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन के लफड़े में खौफनाक कांड, पति की मौ’त, पत्नी लड़ रही जिंदगी की जंग
Next Article रामनवमी पर डीसी-एसपी का सख्त संदेश, कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026
बिहार

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.